फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir:Two helpers of Lashkar terrorists arrested from Bandipora

Jammu Kashmir: सुरक्षाबलों और उनके ड्यूटी स्थल की कर रहे थे रेकी, बांदीपोरा से लश्कर के दो मददगार गिरफ्तार

Mon, 10 Oct 2022 12:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 10 Oct 2022 12:42 AM IST
सार

पकड़े गए मददगारों की पहचान सदरकूट निवासी इश्फाक मजीद डार व रामपोरा निवासी वसीम अहमद मलिक के रूप में हुई है। दोनों मददगार पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में बैठे आतंकी आकाओं के संपर्क में थे और उनके निर्देश पर यहां काम कर रहे थे।

विज्ञापन
Jammu Kashmir:Two helpers of Lashkar terrorists arrested from Bandipora
srinagar encounter - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

सीमा पार पीओजेके में बैठे आकाओं के इशारे पर जिले के हाजिन इलाके में सुरक्षा बलों के नाके की रेकी करने तथा स्लीपर सेल मॉड्यूल बनाने में जुटे लश्कर-ए-ताइबा के दो मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


पकड़े गए मददगारों की पहचान सदरकूट निवासी इश्फाक मजीद डार व रामपोरा निवासी वसीम अहमद मलिक के रूप में हुई है। दोनों मददगार पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में बैठे आतंकी आकाओं के संपर्क में थे और उनके निर्देश पर यहां काम कर रहे थे।
विज्ञापन


वे युवाओं को आतंकी बनाने की राह पर धकेलने व माहौल खराब करने की कोशिश में जुटे थे। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दो मददगारों में एक इशफाक मजीद डार पीओजेके में बैठे आतंकी के संपर्क में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके निर्देश पर बांदीपोरा में युवाओं को आतंकी संगठन लश्कर में भर्ती करने के लिए लामबंद कर रहा था। उसे आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए बांदीपोरा के हाजिन इलाके में पुलिस व सीआरपीएफ नाकों की पहचान का काम दिया गया था।

आतंकी हशीर पर्रे के संपर्क में था वसीम

वसीम अहमद मलिक भी पीओजेके में आतंकवादी हशीर पर्रे के संपर्क में था, जिसके मॉड्यूल का हाल ही में बांदीपोरा पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। वह बांदीपोरा शहर में नए सहयोगी बना रहा था।

बांदीपोरा के युवाओं को आतंकी तंजीमों में भर्ती करने और जिले में स्लीपर सेल स्थापित करने के लिए आस-पास के क्षेत्रों में काम कर रहा था। आतंकी संलिप्तता को ध्यान में रखते हुए दोनों को पीएसए के तहत गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed