फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Two hand grenades recovered from Poonch LoC, found instance drug smuggler accused

जम्मू-कश्मीर: पुंछ एलओसी से दो हथगोले बरामद, नशा तस्करी के आरोपी के निशानदेही पर मिले

Sat, 10 Jun 2023 10:11 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 10 Jun 2023 10:11 AM IST
सार

पुलिस ने नारको आतंकवाद के तीन आरोपियों को साथ लेकर बगयालदरा के कलसां क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। यहां छिपाकर रखे दो हथगोले और अन्य सामान बरामद किया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Two hand grenades recovered from Poonch LoC, found instance drug smuggler accused
पुंछ एलओसी से बरामद हथगोले के साथ सुरक्षाबल - फोटो : संवाद

विस्तार

पुंछ जिले में सुरक्षाबलों, सेना एवं पुलिस ने भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर गांव बगयालदरा से हिरासत में लिए नशा तस्करी के तीन आरोपियों की निशानदेही पर दो हथगोले बरामद किए है। इसके लिए सुरक्षाबलों ने दिनभर नियंत्रण रेखा के दिगवार, तेड़वां, बगयालदरा और कलसां में तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 1 जून को सुंदरबनी पुलिस ने पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग से पंजाब नंबर की एक गाड़ी से अंतरराज्यीय नारको आतंकवाद से जुड़े पंजाब के दो लोगों को 22 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा था। उसका मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में 150 करोड़ रुपये आंका गया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान खुलासा करने के बाद उन्होंने 35 लाख रुपये में हेरोइन खरीदने की बात कुबूली। सुरक्षाबलों ने तीन दिन नियंत्रण रेखा पर तारबंदी के अग्रिम क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाते हुए 5 लोगों को पकड़ा था। इनमें दो मंगलवार को, जबकि तीन वीरवार को पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नारको आतंकवाद के तीन आरोपियों को साथ लेकर बगयालदरा के कलसां क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। यहां छिपाकर रखे दो हथगोले और अन्य सामान बरामद किया। सैन्य प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद का कहना है कि क्षेत्र में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed