{"_id":"63fb92527019cded4e05fe09","slug":"jammu-kashmir-two-arrested-including-maulvicharges-of-kidnapping-a-minor-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: नाबालिग के अपहरण के आरोप में मौलवी सहित दो गिरफ्तार, आरोपी को रामबन से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: नाबालिग के अपहरण के आरोप में मौलवी सहित दो गिरफ्तार, आरोपी को रामबन से पकड़ा
Mon, 27 Feb 2023 12:53 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:53 AM IST
सार
अपहरणकर्ता मदरसा मौलवी को रामसू, जिला रामबन से गिरफ्तार किया है। अपहरणकर्ता को उकसाने वाले एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांबा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र चक दयाला स्थित मदरसे में अरबी की पढ़ाई कर रही नाबालिग के अपहरण के आरोप में पुलिस ने डोडा के गंडोह के मदरसे के मौलवी को गिरफ्तार किया है। अपहरणकर्ता को उकसाने के एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग के पिता ने पुलिस चौकी रख अंब टाली में शिकायत दी थी कि उसकी बेटी को एक मदरसा मौलवी ने अगवा किया है।
विज्ञापन
वह डोडा जिले के गंडोह इलाके का रहने वाला है और जिले के सीमावर्ती गांव चक दयाला में गत पांच माह से एक मदरसे में रह रहा था। पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने थाना सांबा में आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर अपहृत लड़की को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
वहीं, अपहरणकर्ता मदरसा मौलवी को रामसू, जिला रामबन से गिरफ्तार किया है। अपहरणकर्ता को उकसाने वाले एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मदरसा मौलवी की पहचान बिलाल अहमद और उकसाने वाले की पहचान रियाज अहमद दोनों निवासी गांव बथरी, जिला डोडा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार डीएसपी मुख्यालय सांबा मोहम्मद उस्मान और एएसपी सुरेंद्र चौधरी की निगरानी में चौकी प्रभारी पुलिस रख अंब टाली रविंदर सिंह व थाना प्रभारी सांबा राजेश्वर सिंह ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा बेनाम तोश ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।