फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Two accused theft absconding by making a 4-foot hole wall of lockup

जम्मू-कश्मीर: हवालात की दीवार में 4 फुट का छेद करके चोरी के दो आरोपी फरार, चौकी अफसर समेत चार पुलिसकर्मी अटैच

Wed, 01 Feb 2023 11:17 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 01 Feb 2023 11:17 AM IST
सार

आरोपियों में बठिंडी का रहने वाला मुजम्मिल और किश्तवाड़ का रहने वाला सुहेल हुसैन शामिल है। इन दोनों को 5 दिन पहले बठिंडी पुलिस ने वाहनों की चोरी मामले में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Two accused theft absconding by making a 4-foot hole wall of lockup
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

जम्मू शहर की बठिंडी पुलिस चौकी के हवालात को तोड़कर दो चोर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद बठिंडी पुलिस चौकी के चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को अटैच कर दिया गया है। पुलिस की लापरवाही इस कदर थी कि आरोपियों ने हवालात की दीवार को तोड़ा उसमें 4 फुट का छेद किया और इसके बाद फरार हुए।

विज्ञापन


आरोपियों में बठिंडी का रहने वाला मुजम्मिल और किश्तवाड़ का रहने वाला सुहेल हुसैन शामिल है। इन दोनों को 5 दिन पहले बठिंडी पुलिस ने वाहनों की चोरी मामले में गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर 2 बजे के करीब दोनों आरोपियों ने हवालात की दीवार तोड़ी ।
विज्ञापन


इनके पास दीवार तोड़ने के कुछ उपकरण भी थे। इन लोगों तक यह उपकरण कैसे पहुंचे यह जांच का विषय है, लेकिन इस वारदात ने पुलिस की लापरवाही को उजागर किया है। एसएसपी जम्मू ने बठिंडी पुलिस चौकी के चौकी प्रभारी मोहम्मद सैफ समेत चौकी के चार पुलिसकर्मियों को अटैच कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच करने के आदेश दिए गए हैं। डीएसपी ईस्ट को इस मामले की विभागीय जांच करने के लिए कहा गया है। 2 हफ्तों के भीतर वह इस मामले में जांच करेंगे। वहीं चौकी से फरार होने वाले चोरी के दोनों आरोपियों की तलाश में कई जगह पर छापेमारी जारी है।

देर रात तक त्रिकुटा नगर पुलिस थाने की एक विशेष टीम दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए शहर के सुजवा चौआदी, सैनिक कॉलोनी आदि में छापेमारी कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed