फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Truck burnt Sidhra encounter selfie point, movement of vehicles remained normal

जम्मू कश्मीर: सेल्फी प्वाइंट बना सिद्दड़ा मुठभेड़ में जला ट्रक, दूसरे दिन वाहनों की आवाजाही बनी रही सामान्य

Fri, 30 Dec 2022 02:04 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 30 Dec 2022 02:04 AM IST
सार

Sidhra Encounter jammu: सिद्दड़ा पुल से गुजरने वाले अधिकतर लोगों का ध्यान दूसरे दिन सड़क किनारे खड़े ट्रक पर जा रहा था। दरअसल, पूरे देश से कश्मीर आने जाने वाले 90 फीसदी लोग सिद्दड़ा की तरफ से होकर आते जाते हैं।
 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Truck burnt Sidhra encounter selfie point, movement of vehicles remained normal
सिद्दड़ा मुठभेड़ में जला ट्रक के पास सेल्फी लेते युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्दड़ा मुठभेड़ में राख हुए ट्रक के साथ लोग अब सेल्फी ले रहे हैं। वहीं, वाहनों की आवाजाही दोनों तरफ से रूटीन की तरह चल रही है। यह सब देखकर लग नहीं रहा था कि एक दिन पहले इसी जगह आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई हो।

विज्ञापन


वीरवार को अमर उजाला की टीम एक बार फिर से मुठभेड़ स्थल पर पहुंची, ताकि मौके की स्थिति देखी जाए। वीरवार को सिद्दड़ा पुल से गुजरने वाले अधिकतर लोगों का ध्यान सड़क किनारे खड़े ट्रक पर जा रहा था। दरअसल, पूरे देश से कश्मीर आने जाने वाले 90 फीसदी लोग सिद्दड़ा की तरफ से होकर आते जाते हैं।
विज्ञापन


इस वजह से यहां हर समय चहल पहल रहती है। यहां आतंकियों से मुठभेड़ के बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी थी, इसलिए वीरवार को उनकी नजरें उक्त ट्रक को ढूंढ रही थी। फिर दिखाई पड़ते ही उसकी तस्वीर खिंचने या उसके साथ सेल्फी लेने में व्यस्त हो जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरोटा इलाके में काम करने वाले मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के तीन युवक भी ट्रक के पास आकर तस्वीरें लेने लगे। बात करने पर उन्होंने बताया कि वह सिर्फ ट्रक को देखने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि टीवी पर सिद्दड़ा में आतंकियों के मारे जाने की खबर देखी थी।  

भूसे को बिखराते रहे बंदर

जिस भूसे को पुलिस ने बम निरोधक दस्ते के साथ पूूरी तरह जांचने के बाद सड़क और ट्रक से हटाया, उस पर वीरवार को दिनभर बंदर उत्पात मचाते रहे। कभी दौड़ लगाते तो कभी कुछ खाने की तलाश में भूसे को बिखेरते।   

किसी ट्रक के चोरी होने की सूचना नहीं

ट्रक यूनियन के प्रधान मनमोहन सिंह ने कहा कि फिलहाल उनके पास पिछले कई दिनों से जम्मू संभाग से किसी ट्रक के चोरी होने की सूचना नहीं है। अब ट्रकों की बिक्री तो होती रहती है। क्या पता कहां से खरीदा गया हो। मनमोहन का कहना है कि यदि चेसी नंबर, इंजन नंबर, नंबर प्लेट गायब हों तो भी कुछ पार्ट होते हैं, जिससे निर्माण कहां से हुआ उसका पता चल जाता है। 



नंबर से ही पहचान होगी ट्रक की : आरटीओ पंकज कुमार का कहना है कि इंजन नंबर, चेसी नंबर और नंबर प्लेट हो तो ही वाहन के बारे जानकारी मिलती है। ऐसे जानकारी नहीं मिल सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed