जम्मू-कश्मीर: लावेपोरा आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान को दी गई श्रद्धांजलि
- 25 मार्च के आतंकी हमले में घायल हुए जवान की मौत, सीआरपीएफ ने दी शहीद को श्रद्धांजलि
- पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे शहीद जवान जगन्नाथ रॉय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर के लावेपोरा में 25 मार्च को हुए आतंकी हमले में घायल जवान जगन्नाथ रॉय ने सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सीआरपीएफ की तरफ से शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद जवान जगन्नाथ रॉय पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। उन्हें आतंकी हमले में गोली लगी थी। बता दें कि गुरुवार शाम करीब पौने चार बजे आतंकियों ने लावेपोरा इलाके में मुख्य चौक के करीब सीआरपीएफ़ की नाका पार्टी के वाहनों पर ताबड़तोड़ फ़ायरिंग की थी।
वहीं आतंकवादी संगठन पीएएफएफ ने गुरुवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके लावेपोरा में हमले की जिम्मेदारी ली। साथ ही घातक हथियार एआर-एम5एफ41 की तस्वीर भी जारी की है। इस हमले में सीआरपीएफ़ की 73वीं बटालियन के चार जवान घायल हो गए थे। जिसमें उप निरीक्षक (एसआई) मंगा देब बर्मा और चालक कांस्टेबल अशोक कुमार शहीद हुए थे। जबकि सेना के बेस अस्पताल में भर्ती जवान जगन्नाथ रॉय ने आज अंतिम सांस ली।
Jammu and Kashmir: Wreath laying ceremony of CRPF constable Jagganath Roy, who was injured in Lawaypora terror attack on March 25 and succumbed to his injuries yesterday, underway in Srinagar. pic.twitter.com/wFkUEertqAविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 30, 2021