फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Tribute paid to CRPF jawan martyred in Lavapora terror attack

जम्मू-कश्मीर: लावेपोरा आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान को दी गई श्रद्धांजलि

Tue, 30 Mar 2021 11:33 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 30 Mar 2021 11:33 AM IST
सार

  • 25 मार्च के आतंकी हमले में घायल हुए जवान की मौत, सीआरपीएफ ने दी शहीद को श्रद्धांजलि
  • पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे शहीद जवान जगन्नाथ रॉय

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Tribute paid to CRPF jawan martyred in Lavapora terror attack
शहीद सीआरपीएफ जवान को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर के लावेपोरा में 25 मार्च को हुए आतंकी हमले में घायल जवान जगन्नाथ रॉय ने सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सीआरपीएफ की तरफ से शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  शहीद जवान जगन्नाथ रॉय पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। उन्हें आतंकी हमले में गोली लगी थी। बता दें कि गुरुवार शाम करीब पौने चार बजे आतंकियों ने लावेपोरा इलाके में मुख्य चौक के करीब सीआरपीएफ़ की नाका पार्टी के वाहनों पर ताबड़तोड़ फ़ायरिंग की थी।

विज्ञापन


वहीं आतंकवादी संगठन पीएएफएफ ने गुरुवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके लावेपोरा में हमले की जिम्मेदारी ली। साथ ही घातक हथियार एआर-एम5एफ41 की तस्वीर भी जारी की है। इस हमले में सीआरपीएफ़ की 73वीं बटालियन के चार जवान घायल हो गए थे। जिसमें उप निरीक्षक (एसआई) मंगा देब बर्मा और चालक  कांस्टेबल अशोक कुमार शहीद हुए थे। जबकि सेना के बेस अस्पताल में भर्ती जवान जगन्नाथ रॉय ने आज अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed