फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,transfer,officers

जम्मू-कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

विज्ञापन
jammu kashmir,transfer,officers
जम्मू। जम्मू-कश्मीर सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। बुधवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 26 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इन अधिकारियों को नए स्थानों पर तत्काल रिपोर्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सामान्य प्रशासनिक विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की तरफ से जारी आदेश के तहत एसडीएम जम्मू नॉर्थ पवन कुमार का तबादला कर उन्हें वित्त आयुक्त राजस्व के कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी बनाया गया है। राजस्व विभाग उधमपुर में सहायक आयुक्त विकार अहमद गिरी का तबादला कर उन्हें रामसू को एसडीएम का प्रभार सौंपा गया है। वह रामसू के सब रजिस्ट्रार का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे।
विज्ञापन

विद्युत विकास विभाग जम्मू में 220 केवी के कलेक्टर कुलराज सिंह का तबादला कर उन्हें डुड्डू का एसडीएम बनाया गया है। वह अगले आदेश तक डुड्डु के सब रजिस्ट्रार का कार्यभार भी देखेंगे।
विज्ञापन

पुंछ के मंडी के ब्लॉक विकास अधिकारी मुजाहिर हुसैन को माहौर का एसडीएम बनाया गया है। कुपवाड़ा के वावूरा के ब्लॉक विकास अधिकारी आबिद इकबाल मलिक को गांदरबल का उप जिला चुनाव अधिकारी व सहायक परिवहन आयुक्त जेएंडके रचना शर्मा का तबादला कर उन्हें बिजली विभाग में 220 केवी का कलेक्टर बनाया गया है। पुलवामा जिले के काकापोरा के ब्लॉक विकास अधिकारी मसूद अहमद वानी को स्कूली शिक्षा विभाग में उप सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलगाम के मंजगाम के ब्लॉक विकास अधिकारी परीमरोज बशीर को श्रीनगर वेस्ट का एसडीएम बनाया है। जम्मू मुख्यालय के ब्लॉक विकास अधिकारी सोना गुप्ता का तबादला कर उन्हें सहायक आयुक्त स्टेट टैक्स डिपार्टमेंट जम्मू बनाया है। लसाना के ब्लॉक विकास अधिकारी इसरार अहमद का तबादला कर उन्हें पुंछ के आईडब्लूएमपी का परियोजना प्रबंधक बनाया गया है।
बडगाम मुख्यालय के तहसीलदार रफीक अहमद का तबादला कर उधमपुर का सहायक आयुक्त राजस्व बनाया जाएगा। रोहामा बारामूला के तहसीलदार मोहम्मद फारूक को जम्मू नॉर्थ का एसडीएम तैनात किया है। ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग की तकनीकी अधिकारी शीतल पंडिता को ग्रामीण विकास पंचायत राज विभाग में उप सचिव बनाया गया है।
हथकरघा विभाग जम्मू के स्टोर एंड सप्लाई अफसर सीमा परिहार का तबादला कर खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग जम्मू में उप निदेशक नियुक्त किया है। डीआईसी राजोरी के प्रबंधक तारिक अजीज को धरमारी का एसडीमए बनाया है।
रामबन के सहायक श्रम आयुक्त अंग्रेज सिंह अब कटड़ा के एसडीएम होंगे। मरहीन के ब्लॉक विकास अधिकारी राजेश कुमार को स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू में प्रसोनल अधिकारी बनाया गया है।

स्टेट टैक्सीस अपुसर सर्किल जम्मू से सविता चौहान का तबादला कर उन्हें जम्मू नॉर्थ का सब रजिस्ट्रार और श्रम, रोजगार विभाग में निजी सचिव कंवल कृष्ण गंजू को सहायक आयुक्त पंचायत सांबा नियुक्ति किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed