फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,train,facilities

अब सांबा, हीरानगर और कठुआ रेलवे स्टेशन पर भी रुकेंगी ट्रेन

विज्ञापन
jammu kashmir,train,facilities
जम्मू। कोरोना के कम होते मामलों के बाद रेलवे ने ट्रेनों की संख्या तो बढ़ाई, लेकिन कई स्टेशनों से हटाए गए ठहराव को फिर से बहाल नहीं किया है। कठुआ, सांबा और हीरानगर रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में किसी भी पैसेंजर और स्पेशल ट्रेन का ठहराव नहीं है। इसको लेकर सांबा में दो दिनों से लोग प्रदर्शन भी कर रहे हैं। जम्मू रेलवे प्रबंधन ने फिरोजपुर मंडल और उत्तर रेलवे मुख्यालय में ट्रेनों के ठहराव को बहाल करने का प्रस्ताव भेजा है, जिससे जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

डीटीएम जम्मू रेलवे स्टेशन महेशा यादव ने कहा कि लोगों को आर रही परेशानियों से अवगत हैं। हमने फिरोजपुर मंडल और उत्तर रेलवे मुख्यालय में हीरानगर, सांबा और कठुआ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को बहाल करने का प्रस्ताव भेजा है, जिसे जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद भी है। रेलवे पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य विजय शर्मा ने कहा कि रेलवे के फैसले से आम लोग प्रभावित हैं। कोविड के कारण रेलवे ने कठुआ, सांबा और हीरानगर रेलवे स्टेशन से ट्रेनों के ठहराव तो हटाया, लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद ठहराव को बहाल नहीं कर रहा है। इससे जम्मू, उधमपुर और कटड़ा में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी, दुकानदार, मजदूर को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। लोग पहले ट्रेन से जाते थे तो समय पर पहुंचते थे। सड़क मार्ग से जाना पर समय के साथ वित्तीय रूप से प्रभावित हो रहे है और प्रदर्शन भी कर रहे है। सनद रहे कि कोविड से पहले हीरनागर रेलवे स्टेशन से जम्मू तवी-सियालदाह ट्रेन और कठुआ से राजधानी, टाटा मूरी, गरीब रथ व भठिंडा ट्रेन का ठहराव था।
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी जरनल टिकट से यात्रा
जम्मू से चलने वाले ट्रेनों में यात्री जल्द जरनल टिकट से यात्रा कर सकेंगे। रेलवे प्रबंधन कुछ ट्रेनों में जरनल टिकट से यात्रा करने की मंजूरी देने जा रहा है। फिरोजपुर मंडल दस ट्रेनों में सामान्य बोगी की व्यवस्था को बहाल किया जाएगा। वर्तमान में सामान्य बोगी में सफर करने पर यात्रियों को आरक्षित टिकट लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जांच करुंगी और जल्द इसपर कोई फैसला लिया जाएगा। फिरोजपुर मंडल में दस से 15 ट्रेन में यात्री जरनल टिकट से यात्रा कर सकेंगे। अन्य ट्रेनों का प्रस्ताव भी मुख्यालय को भेजा है।
- सीमा शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक फिरोजपूर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed