{"_id":"61abd6204e568467b674ab41","slug":"jammu-kashmir-tourism-jammu-news-jmu2491956115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: नवंबर में 1.27 लाख पर्यटकों ने की डल झील की सैर, सात वर्षों का तोड़ दिया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: नवंबर में 1.27 लाख पर्यटकों ने की डल झील की सैर, सात वर्षों का तोड़ दिया रिकॉर्ड
Sun, 05 Dec 2021 02:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 02:27 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। कुछ समय पहले डल झील में कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया था। इसमें बड़ी संख्या में पर्यटकों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
जगमग डल झील का नजारा।
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में कोरोना के चलते सुस्त पड़ा पर्यटन पटरी पर लौटने लगा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार कश्मीर में नवंबर के महीने में 1.27 लाख पर्यटन घूमने आए, जिससे बीते सात साल का रिकॉर्ड टूटा है। पर्यटन विभाग के निदेशक जीएन इत्तू के अनुसार कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
देश भर में 21 रोड शो करवाए गए। एलजी के निर्देशानुसार कई आइकॉनिक फेस्टिवल भी करवाए। पर्यटन विभाग ने कोरोना की पहली लहर के बाद से ही घाटी के पर्यटन को पटरी पर लाने के लिए अभियान तेज किया है। इत्तू ने कहा कि घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हाउसबोट फेस्टिवल, सूफी और लिटरेचर फेस्टिवल करवाए जा रहे हैं। पहली बार फ्लोटिंग थिएटर की भी शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
इसी साल अक्टूबर में 93 हजार पर्यटन घाटी घूमने पहुंचे। बीते कुछ वर्षों का रिकॉर्ड देखें तो 15 से 20 हजार पर्यटन यहां घूमने आते थे, लेकिन इस साल पहुंचे पर्यटकों ने दो माह में ही बीते सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। निदेशक ने कहा कि विंटर सीजन में यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। 11 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय माउंटेनरिंग-डे है और कश्मीर माउंटेनरिंग टूरिज्म के लिए भी प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
बताया कि विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए क्रिसमस, न्यू ईयर फेस्टिवल और स्नो कार्निवाल आदि का आयोजन किया जाएगा, ताकि पर्यटकों को आकर्षित किया जाए। गुलमर्ग और सोनमर्ग में दो आइस पार्क बनाएं जाएंगे, जिसमें इग्लो आदि होंगे। जीएन इत्तू ने कहा कि कश्मीर की करीब सात फीसदी अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर करती है।