फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir top news including Sopore Attack and Digvijay Singh s ClubHouse Audio

जम्मू-कश्मीर की पांच बड़ी खबरें: सोपोर हमले में दो जवान शहीद, दिग्विजय सिंह के ऑडियो पर रैना बोले- कांग्रेस का हाथ आतंकियों के साथ

Sat, 12 Jun 2021 05:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 12 Jun 2021 05:23 PM IST
सार

कश्मीर में 24 घंटे के अंदर आतंकियों ने दूसरी बार सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवान शहीद हो गए। दोनों जवान घाटी के रहने वाले थे। आतंकियों ने नागरिकों को भी निशाना बनाया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। हमलावरों की तलाश में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन
jammu kashmir top news including Sopore Attack and Digvijay Singh s ClubHouse Audio
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर के सोपोर में शुक्रवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए। दो नागरिकों की भी मौत हुई है। उधर, अनुच्छेद 370 पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का ऑडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। आइए एक नजर डालते हैं प्रदेश की ऐसी ही पांच बड़ी खबरों पर...

विज्ञापन
 

कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाकर हमला किया है। इस हमले में पुलिस के दो जवान शहीद व दो घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में दो नागरिक मारे गए हैं। एक नागरिक घायल भी हुआ है। शहीद होने वाले जवानों में कांस्टेबल वसीम अहमद पुत्र मोहम्मद साकिद भट निवासी नरबल श्रीनगर और कांस्टेबल शौकत अहमद पुत्र अब्दुल गनी निवासी गोरीपोरा बीरवाह बडगाम, शामिल हैं। एसआई मुकेश कुमार और एसपीओ दानिश अहमद घायल हुए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अनुच्छेद 370 को लेकर विवादों में घिर गए हैं। दिग्विजय सिंह का एक क्लब हाउस का ऑडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है, तो वह जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करेगी। इस ऑडियो को लेकर भाजपा ने दिग्विजय सिंह के साथ ही कांग्रेस पर हमला बोला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र जम्मू-कश्मीर में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव करवा सकता है। इसके लिए वह प्रदेश में शृंखलाबद्ध तरीके से राजनीतिक पहल शुरू करने की योजना बना रहा है। इसके तहत प्रदेश की मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टियों के साथ केंद्र चर्चा भी कर सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

महिलाओं के खिलाफ हिंसा को लेकर प्रदेश का महिला आयोग दोबारा से गठित होने के लिए दो साल से इंतजार में है। ऐसे में हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए अपनी शिकायत करने के लिए पुलिस ही एक मात्र सहारा है। जम्मू-कश्मीर से 370 हटने से पहले यहां महिला आयोग काम करता था। लेकिन प्रदेश का पुनर्गठन होने पर यह आयोग खत्म कर दिया गया। इसका दोबारा पुनर्गठन होगा। लेकिन दो साल के बाद भी इसका गठन नहीं हो पाया है। इसका असर महिलाओं के प्रति हिंसा के मामलों पर पड़ा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


पीडीपी प्रवक्ता ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में जारी परिसीमन प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकते। क्योंकि वर्तमान में पार्टी के पास मौजूदा सांसद नहीं हैं और न ही उनके पास कोई विधायक हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सुहेल बुखारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पार्टियां चल रहे परिसीमन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी पर व्यक्तिगत रूप से निर्णय ले सकती हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed