फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir top news including Fire in chemical factory of udhampur Shopian Encounter and arrested terrorist

जम्मू-कश्मीर: केमिकल फैक्टरी में आग के तांडव और शोपियां मुठभेड़ समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Fri, 28 May 2021 05:19 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 28 May 2021 05:19 PM IST
सार

उधमपुर की एक केमिलक फैक्टरी में आग ने जमकर तांडव मचाया। जिसमें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, कश्मीर के शोपियां सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। एक आतंकी मार गिराया गया है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही कुछ बड़ी खबरें...

विज्ञापन
jammu kashmir top news including Fire in chemical factory of udhampur Shopian Encounter and arrested terrorist
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के उधमपुर में आग का तांडव देखने को मिला। केमिलक फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाने के लिए आसपास के जिलों के दमकल विभाग की मदद ली गई। वहीं कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे के लिए सुरक्षाबल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं। कुलगाम में एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है, दूसरी ओर शोपियां में मुठभेड़ चल रही है। जिसमें एक आतंकी मारा गया है। पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें...

विज्ञापन


जम्मू संभाग में उधमपुर शहर के साथ लगते बट्टल-बालियां इलाके में स्थित औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार रात को अचानक केमिकल फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक हो गई कि भारतीय वायुसेना को बुलाना पड़ा। करीब 13 घंटे की कड़ी मशक्कत के आग पर काबू पाया गया। लेकिन अभी भी धुआं उठ रहा है। 
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन


शोपियां के गनपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। घेरा सख्त होता देख छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई शुरू करने से पहले सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया। बावजूद इसके आतंकियों की ओर से फायरिंग जारी है। जवानों ने मोर्चा संभाला और एक आतंकी को ढेर कर दिया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने हाल ही में आतंकवाद में शामिल हुए एक आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इसकी जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आतंकी की पहचान अर्धखेड़ा इमामसाहिब शोपियां के शाकिर अहमद के रूप में हुई है। वह 'सी-कैटेगरी' का आतंकी है। पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने कुलगाम के यारीपोरा से उसे गिरफ्तार किया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

कोरोना संक्रमण से प्रदेश में मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। इसके साथ ही संक्रमण से उबरने के बाद भी लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। निगेटिव होने के बाद आपको संभलकर रहना होगा। पोस्ट कोविड कंप्लिकेशन में ठीक हो चुके लोगों को कई शारीरिक और मानसिक समस्याएं परेशान कर रही हैं। मानसिक समस्याओं में ब्रेन फाग सिंड्रोम, पोस्ट कोविड डिप्रेशन और पोस्ट कोविड स्ट्रेस डिसऑर्डर प्रमुख है। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

प्रदेश में जिला विकास परिषदों के कामकाज में कोरोना काल के चलते स्थिरता नहीं आ पाई है। जम्मू व श्रीनगर जिला समेत प्रदेश के कई जिलों में अभी कार्यालय तक नहीं खुल पाए हैं। ऐसे में जिला विकास परिषद की बैठक तक नहीं हो पा रही है। जिला जम्मू की बात करें तो उदयवाला स्थित राजस्व परिसर के भवन में डीडीसी का कार्यालय खोलने पर मुहर लगने के बाद भी अभी तक न तो पूरी तरह से कार्यालय को तैयार किया जा सका है और न ही इस दिशा में प्रशासनिक तैयारी चल रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed