फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir News massive fire broke out at chemical factory in Udhampur 

जम्मू-कश्मीर : उधमपुर की केमिकल फैक्टरी में आग, सेना बुलाई गई, बुझाने की कोशिशें जारी

Fri, 28 May 2021 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 28 May 2021 06:26 AM IST
सार

जम्मू संभाग के उधमपुर में एक केमिकल फैक्टरी में आग लग गई है। आग पर काबू पाने के लिए पास के जिलों के दमकल विभाग की भी मदद ली गई है। इतना ही नहीं आग इतनी भयानक थी कि भारतीय वायुसेना को बुलाना पड़ा।

विज्ञापन
Jammu kashmir News massive fire broke out at chemical factory in Udhampur 
घटना की जानकारी देते अधिकारी... - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में एक केमिकल फैक्टरी में कल देर रात आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी भयानक हो गई कि भारतीय वायुसेना को बुलाना पड़ा। करीब 13 घंटे की कड़ी मशक्कत के आग पर काबू पाया गया। लेकिन अभी भी धुआं उठ रहा है।

विज्ञापन


भारतीय वायु सेना के वारंट अधिकारी दलबीर बहल ने बताया कि दो घंटे हो गए हैं और हम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। अभी यह कहना कठिन है कि आग बुझाने में कितना समय लगेगा। 
विज्ञापन

बता दें कि जम्मू संभाग में उधमपुर शहर के साथ लगते बट्टल-बालियां इलाके में स्थित औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार रात को अचानक केमिकल फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया।


जानकारी मिलने के कुछ समय के बाद दमकल विभाग की टीम भी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई। लेकिन आग इतनी ज्यादा भड़क चुकी थी कि उधमपुर दमकल विभाग के लिए काबू पाना संभव नहीं था।

इसके बाद प्रशासन ने कटड़ा और जम्मू के दमकल विभाग से मदद मांगी। रात को ही जम्मू और कटड़ा से कुछ वाहन आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। पूरी रात दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करते रहे। करीब 13 घंटे में आग पर काबू पाया गया। पुलिस व प्रशासन के कई अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। सूत्रों का कहना है कि करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। लेकिन आग में हुए नुकसान पर अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- मानवता अभी जिंदा है: पेड़ में फंसकर आखिरी सांसे गिन रहा था बेजुबान, फिर आए फरिश्तों ने दिया जीवनदान

यह भी पढ़ें- किसान परेशान: कश्मीर में लॉकडाउन ने तबाह की स्ट्रॉबेरी की खेती, कारोबार में आई 30 प्रतिशत की गिरावट
    


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed