फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between security forces and terrorists in Ganapora Shopian Kashmir

आतंकवाद पर प्रहार: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी का खात्मा

Sat, 29 May 2021 12:44 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 29 May 2021 12:44 AM IST
सार

घाटी में शांति बहाली और आतंकवाद के खात्मे के लिए सुरक्षाबल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं। खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने शोपियां में तलाशी अभियान शुरू किया था।

विज्ञापन
Encounter between security forces and terrorists in Ganapora Shopian Kashmir
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

शोपियां के गनपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली। मारे गए आतंकी की पहचान एतमाद अहमद डार के रूप में हुई  है। पुलिस ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से सक्रिय था और लश्कर के  लिए काम कर रहा था। पुलिस को मुठभेड़ वाली जगह से एके 56 सहित गोला-बारूद इत्यादि मिला है। 

विज्ञापन


बता दें कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। घेरा सख्त होता देख छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई करने से पहले सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया। बावजूद इसके आतंकियों की ओर से फायरिंग जा रही। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और एक आतंकी को मार गिराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शहीद डीएसपी: अमन ठाकुर के नाम पर प्रशासनिक ब्लॉक, बहादुरी की मिसाल और इस जांबाज से थर्राते थे आतंकी    

यह भी पढ़ें-  मानवता अभी जिंदा है: पेड़ में फंसकर आखिरी सांसे गिन रहा था बेजुबान, फिर आए फरिश्तों ने दिया जीवनदान    
 

सी-कैटेगरी का आतंकी शाकिर अहमद गिरफ्तार

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने हाल ही में आतंकवाद में शामिल हुए एक आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इसकी जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आतंकी की पहचान अर्धखेड़ा इमामसाहिब शोपियां के शाकिर अहमद के रूप में हुई है। वह 'सी-कैटेगरी' का आतंकी है। पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने कुलगाम के यारीपोरा से उसे गिरफ्तार किया है।

इससे पहले गुरुवार को कश्मीर में अवंतीपोरा पुलिस ने छह युवाओं को आतंकी बनने से बचाया था। ये सभी आतंकवाद में शामिल होने के इरादे से जा रहे थे। घाटी के युवाओं को आतंक की राह पर जाने से रोकने की सुरक्षाबलों की मुहिम जारी है। वहीं पुलिस द्वारा आतंकी मॉड्यूल का भी भंडाफोड़ किया गया। जिसमें आतंकियों के सात मददगारों को गिरफ्तार किया गया।

गौरतलब है कि मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन के नारानाग जंगल में सुरक्षाबलों ने बुधवार को आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर ग्रेनेड व एके 47 की गोलियां बरामद की थी। पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। पुलिस के अनुसार सूचना के आधार पर 34 असम राइफल्स, 24 राष्ट्रीय राइफल्स व पुलिस ने नारानाग जंगल में तलाशी अभियान चलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed