फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir top news including ramban accident Death from Corona and online education for children

जम्मू-कश्मीर: रामबन में दर्दनाक सड़क हादसा, कोरोना ने तबाह किया परिवार समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Sun, 30 May 2021 05:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 30 May 2021 05:03 PM IST
सार

प्रदेश के रामबन जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें बस पलटने से छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक लड़के का हाथ कट गया है और एक व्यक्ति की आंख चली गई है। उधर, कोरोना के कहर से कई परिवार तबाह हो गए हैं। जम्मू संभाग के चिनैनी में एक बुजुर्ग पिता ने अपने जवान बेटे खो दिया है। उसने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही कुछ बड़ी खबरें...

विज्ञापन
jammu kashmir top news including ramban accident Death from Corona and online education for children
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के रामबन जिले में हुए दर्दनाक हादसे ने दो लोगों की जिंदगी तबाह कर दी है। साथ ही चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका जम्मू में इलाज चल रहा है। उधर, कोरोना के कहर से कई परिवार उजड़ गए हैं तो कई के इकलौते सहारे छिन गए हैं। इससे परिवारों का मौजूदा स्थिति में गुजर-बसर करना मुश्किल हो रहा है। पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। बस पलटने से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनमें से 12 वर्षीय लड़के का एक हाथ कट गया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की आंख भी चली गई है।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के कहर से कई परिवार उजड़ गए हैं तो कई के इकलौते सहारे छिन गए हैं। इससे परिवारों का मौजूदा स्थिति में गुजर-बसर करना मुश्किल हो रहा है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से ऐसे परिवारों की मदद के लिए कुछ दिन पहले योजना शुरू की है, लेकिन उसके जमीनी स्तर पर लागू होने तक पीड़ित परिवारों के लिए दो जून की रोटी का प्रबंध करना दूर की कौड़ी साबित हो रहा है। सुद्धमहादेव निवासी बुजुर्ग मोहन लाल ने दर्द बयां करते हुए सरकार और प्रशासन से सहायता की अपील की है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...





जम्मू-कश्मीर में कोरोना के कारण समर जोन में 11वीं कक्षा की परीक्षा इस बार नहीं होगी। स्कूल शिक्षा विभाग अन्य विकल्पों पर विचार कर रहा है। इसमें बच्चों की बौद्धिक क्षमता को मापने के साथ-साथ आंतरिक मूल्यांकन और उपस्थिति की अहम भूमिका होगी। इसका मुख्य उद्देश्य है कि बच्चों को ऐसा न लगे कि उन्हें सीधे अगली क्लास में प्रमोट किया जा रहा है। शिक्षा विभाग और जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन इसको लेकर जल्द स्थिति साफ कर सकते हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

केंद्र सरकार ने दूर-दराज के गांवों को ग्रिड से जोड़ने के लिए केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को 1309.71 करोड़ रुपये की संशोधित लागत पर अंतरराज्यीय पारेषण कार्यों को मंजूरी दे दी है। परियोजना पूरी होने पर सेना और दूर-दराज के गांवों को चौबीसों घंटे बिना बाधा के बिजली मिलेगी और पर्यावरण की बेहतरी के लिए डीजी सेटों को चरणबद्ध ढंग से बंद करेगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में कोरोना वारियर्स तबस्सुम आरा भी वैक्सीनेशन अभियान का हिस्सा हैं। जिले के अस्पताल में तैनात वैक्सीनेशन अफसर तबस्सुम 4 माह से ज्यादा समय में 6000 से अधिक लोगों का टीकाकरण कर चुकी हैं। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को कवर करने के लिए डोर टू डोर मिशन भी शुरू किया है। तबस्सुम ने कहा कि लोगों को सेवाएं देकर उन्हें काफी खुशी होती है। परिवार का भी उन्हें सहयोग मिलता है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed