फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Center government approval for transmission lines in Ladakh villages will get 24 hours electricity

लद्दाख: पारेषण लाइनों के लिए केंद्र की मंजूरी, गांवों को 24 घंटे मिलेगी बिजली 

Sun, 30 May 2021 09:57 AM IST
प्रशांत कुमार एजेंसी, लेह
एजेंसी, लेह Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 30 May 2021 09:57 AM IST
सार

परियोजना की मंजूरी पर लद्दाख के लोगों को बधाई देते हुए, उप-राज्यपाल आरके माथुर ने कहा कि केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन कार्यों को मंजूरी दी है।

विज्ञापन
Center government approval for transmission lines in Ladakh villages will get 24 hours electricity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र सरकार ने दूर-दराज के गांवों को ग्रिड से जोड़ने के लिए केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को 1309.71 करोड़ रुपये की संशोधित लागत पर अंतरराज्यीय पारेषण कार्यों को मंजूरी दे दी है। परियोजना पूरी होने पर सेना और दूर-दराज के गांवों को चौबीसों घंटे बिना बाधा के बिजली मिलेगी और पर्यावरण की बेहतरी के लिए डीजी सेटों को चरणबद्ध ढंग से बंद करेगी।

विज्ञापन


इस परियोजना के तहत 1309.71 करोड़ रुपये की लागत से डी/सी टावर की 220 केवी एस/सी ट्रांसमिशन लाइनें (कुल 307 किमी) बिछाई जाएंगी। इसमें कारगिल-पदुम (जांस्कर) (207 किमी), फ्यांग से दिस्कित (नुब्रा) (100 किमी) की दो लाइनें और 220/33 केवी ग्रिड के दो सब स्टेशन बनाए जाएंगे। एक सब स्टेशन दिस्किट, नुब्रा (50 एमवीए) में बनेगा, और दूसरा पदुम, ज़ांस्कर (50 एमवीए) में तैयार होगा।
विज्ञापन


लद्दाख के विद्युत सचिव रविंदर कुमार ने कहा कि ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री विकास पैकेज (पीएमडीपी) 2015 का हिस्सा थीं, जिन्हें विभिन्न कारणों के चलते शुरू नहीं किया गया था। अब इन सभी कामों के लिए शीघ्र ही टेंडर किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरईसी ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स कंपनी लिमिटेड (आरईसीटीपीसीएल) को लद्दाख में ट्रांसमिशन कार्यों को अंजाम देने के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया है, जबकि पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) परियोजना प्रबंधन एजेंसी है। परियोजनाओं की लागत को केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) ने 354.74 करोड़ रुपये से संशोधित कर 1309.71 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- आग का तांडव: राख हो गई केमिकल फैक्टरी, दो किलोमीटर दूर तक धमाकों की आवाज से सिहर उठे लोग
यह भी पढ़ें- एक्सक्लूसिव : कठुआ में जम्मू-कश्मीर का पहला ड्राई पोर्ट अक्तूबर तक होगा तैयार    
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed