फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Department can promote students of 11th class on basis of knowledge attendance

जम्मू-कश्मीर: 11वीं के विद्यार्थियों की नहीं होगी परीक्षा, इन विकल्पों पर विचार कर रहा विभाग

Sun, 30 May 2021 12:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 30 May 2021 12:07 AM IST
सार

कोरोना के वर्तमान हालात को देखते हुए परीक्षा होनी संभव नहीं है। जेके बोर्ड की चेयरपर्सन वीना पंडिता ने कहा कि सरकार के समक्ष बात रखी है, प्रक्रिया विचाराधीन है।

विज्ञापन
Department can promote students of 11th class on basis of knowledge attendance
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के कारण समर जोन में 11वीं कक्षा की परीक्षा इस बार नहीं होगी। स्कूल शिक्षा विभाग अन्य विकल्पों पर विचार कर रहा है। इसमें बच्चों की बौद्धिक क्षमता को मापने के साथ-साथ आंतरिक मूल्यांकन और उपस्थिति की अहम भूमिका होगी। इसका मुख्य उद्देश्य है कि बच्चों को ऐसा न लगे कि उन्हें सीधे अगली क्लास में प्रमोट किया जा रहा है। शिक्षा विभाग और जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन इसको लेकर जल्द स्थिति साफ कर सकते हैं।

विज्ञापन


समर जोन में 11वीं कक्षा में 54 हजार से अधिक विद्यार्थी हैं। ये सभी लंबे समय से बोर्ड के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, बोर्ड ने अभी स्पष्ट नहीं किया है वह क्या करेगा, लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग के एक बड़े अधिकार ने कहा कि इस बार परीक्षाएं नहीं होंगी। बच्चों के क्लास वर्क, आंतरिक मूल्यांकन, अटेंडेंस के साथ-साथ ऐसे विकल्प देखे जा रहे हैं, जिसमें बच्चों के बौद्धिक स्तर को भी मापा जा सके और फिर उन्हें अगली कक्षा में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


जेके बोर्ड ने भी सरकार को इस संबंध में पत्र लिखा है और जल्द इसको लेकर पूरी स्थिति साफ हो जाएगी। समर जोन में 11वीं की परीक्षा 27 अप्रैल से होनी थी, लेकिन कोरोना के कारण सरकार ने परीक्षा स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आग का तांडव: राख हो गई केमिकल फैक्टरी, दो किलोमीटर दूर तक धमाकों की आवाज से सिहर उठे लोग
यह भी पढ़ें- एक्सक्लूसिव : कठुआ में जम्मू-कश्मीर का पहला ड्राई पोर्ट अक्तूबर तक होगा तैयार    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed