फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir to poll tomorrow for fifth phase

चुनाव: कल होगा अंतिम मुकाबला

Fri, 19 Dec 2014 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 19 Dec 2014 06:49 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir to poll tomorrow for fifth phase

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के पांचवें और आखिरी चरण की बीस विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार का शोरगुल वीरवार शाम को थम गया। प्रचार के आखिरी दिन उम्मीदवारों और सियासी दलों के नेताओं ने प्रचार में पूरी ताकत झोंकी।

विज्ञापन


शनिवार को जम्मू, कठुआ और राजोरी जिलों की बीस विधानसभा सीटों पर 1828904 मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने 2366 मतदान केंद्र बनाए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी उमंग नरुला का कहना हैै कि पहले चार चरणों की तरह मतदान के आखिरी चरण में भी साफ-सुथरे और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान के लिए आयोग की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


चुनाव से संबंधित विभागों और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर काम करने को कहा गया है। पांचवें चरण में जम्मू जिले की 11 सीटें जिनमें नगरोटा, गांधीनगर, जम्मू पूर्व, जम्मू पश्चिम, बिश्नाह, आरएस पुरा, सुचेतगढ़, मढ़, रायुपर दोमाना, अखनूर और छंब विधानसभा सीट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कठुआ जिले की पांच सीटों में बनी, बसोहली, कठुआ, बिलावर और हीरानगर हैं। वहीं, राजोरी जिले की चार सीटों में नौशेरा, दरहाल, राजोरी और कालाकोट विधानसभा सीटें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed