फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Three observers appointed India Jodo Yatra, Lakhanpur will be the first stop

जम्मू-कश्मीर: भारत जोड़ो यात्रा के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त, प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर होगा पहला पड़ाव

Wed, 11 Jan 2023 02:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 11 Jan 2023 02:26 PM IST
सार

म्मू-कश्मीर में यात्रा के सुचारू संचालन के लिए राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल की ओर से तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। ये पर्यवेक्षक एआईसीसी की जम्मू-कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल की अध्यक्षता में काम करेंगे। पर्यवेक्षक विधायक जीतू पटवारी, विधायक कमलेश्वर पटेल और चेतन चौहान का 14 जनवरी को जम्मू में पहुंचना प्रस्तावित है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Three observers appointed India Jodo Yatra, Lakhanpur will be the first stop
राहुल गांधी-भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी के नेतृत्व में 20 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा का पहला पड़ाव प्रवेशद्वार लखनपुर होगा। यहां एक समारोह के बाद रात को यात्रा रोकी जाएगा। इससे पहले यात्रा पठानकोट से 20-22 किमी. का सफर तय करके पहुंचेगी।

विज्ञापन


लखनपुर से जम्मू और श्रीनगर तक अन्य पड़ावों के लिए पार्टी की यात्रा संबंधी आंतरिक टीम काम कर रही है। जम्मू-कश्मीर में यात्रा के सुचारू संचालन के लिए राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल की ओर से तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


ये पर्यवेक्षक एआईसीसी की जम्मू-कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल की अध्यक्षता में काम करेंगे। पर्यवेक्षक विधायक जीतू पटवारी, विधायक कमलेश्वर पटेल और चेतन चौहान का 14 जनवरी को जम्मू में पहुंचना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर ने बताया कि आंतरिक टीम को लखनपुर में पहले पड़ाव पर रात्रि में यात्रा को रोकने के लिए प्रस्ताव दिया गया है। लखनपुर टोल प्लाजा के पास यात्रा को रोका जाना प्रस्तावित है।

इसके लिए सुरक्षा और दूसरे बिंदुओं पर काम किया जा रहा है। यात्रा के लिए आंतरिक टीम के सदस्य बुधवार को श्रीनगर के लिए रवाना होंगे।

अधिक से अधिक युवाओं को यात्रा में शामिल करने पर जोर

जम्मू कश्मीर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानू चिब ने मंगलवार को शहीदी चौक स्थित पार्टी मुख्यालय में जम्मू जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने पर जोर दिया। उन्होंने जम्मू जिला शहरी, जम्मू ग्रामीण और नगरोटा के सदस्यों के साथ यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की।

यात्रा में भाजपा की युवा विरोधी और जनविरोधी नीतियों से अवगत कराया जाएगा। पीवाईसी सदस्य कठुआ, रियासी और अन्य क्षेत्रों सहित तैयारियों की निगरानी के लिए जिलावार दौरा कर रहे हैं। बैठक में सन्नी जट्ट, आशुतोष राजकुमार, साहिल डोगरा आदि मौजूद रहे। 

यात्रा ने लोगों में विश्वास जगाया

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी के दावा किया कि कांग्रेस पार्टी देश और जम्मू-कश्मीर में मजबूत होकर उभरेगी। देश भर में भारत जोड़ो यात्रा को भारी जनसमर्थन मिला है। बनिहाल के खारी और रामसू में जनसभा के दौरान वानी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लोगों को विभाजित करने के उद्देश्य से गुमराह और भ्रमित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।



भारत जोड़ो यात्रा ने लोगों में विश्वास जगाया है। यह देश का सबसे महत्वपूर्ण आंदोलन बना है। यह भाजपा के लोकतांत्रिक संस्थानों पर हमले, बढ़ती बेरोजगारी, अभूतपूर्व मूल्य वृद्धि, धार्मिक और विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed