फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Three bridges damaged rain,Vaishno Devi helicopter service stalled

जम्मू कश्मीर: बारिश से तीन पुल क्षतिग्रस्त, गांवों का मुख्यालयों से संपर्क कटा, वैष्णो देवी हेलिकॉप्टर सेवा ठप

Fri, 28 Jul 2023 02:14 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 28 Jul 2023 02:14 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार 29 जुलाई तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। जिला कठुआ के बिलावर में बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां भीनी नाले में आए पानी के चलते पुल की अप्रोच रोड बह गई।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Three bridges damaged rain,Vaishno Devi helicopter service stalled
Jammu and Kashmir weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर के कई जिलों में बुधवार रातभर हुई बारिश से नाले उफान पर आ गए हैं। बारिश ने सड़कों, पुलों और बिजली ढांचे को काफी नुकसान पहुंचाया है। सैकड़ों गांवों का जिला मुख्यालयों से संपर्क कट गया है। मौसम विभाग के अनुसार 29 जुलाई तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


जिला कठुआ के बिलावर में बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां भीनी नाले में आए पानी के चलते पुल की अप्रोच रोड बह गई। लोक संपर्क विभाग ने पुल को बंद कर दिया है। रोड बहने के चलते बिलावर का कई गांवों से संपर्क कट गया है। वहीं हीरानगर में बारिश ने उज्ज और तरनाह नाले में बाढ़ ला दी।
विज्ञापन


क्षेत्र को राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के माध्यम से पठानकोट से जोड़ने वाले सन्याल पुल में दरार आ गई है। इस पुल को आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। पुल पर से गाड़ियां न गुजर पाने से क्षेत्र का पंजाब से संपर्क कट गया है। कश्मीर में निचले इलाकों में पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी-नाले भी खतरे के निशान पर बह रहे हैं। कुपवाड़ा में बुधवार की शाम बादल फटने से लोलाब इलाके में खुमरियाल पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे इलाके का कुछ क्षेत्रों से संपर्क कट गया है। कटड़ा में वीरवार को धुंध के कारण वैष्णोदेवी के लिए चॉपर सेवा नहीं चल सकी। 

सांबा में कई जिंदगियों से खतरा टला, मकान पर 11 हजार केवी बिजली की लाइन गिरी, 5 बच्चे बाढ़ में फंसे : सांबा में देर रात हुई तेज बारिश से बसंतर दरिया और इसके साथ जुड़े नालों में लबालब पानी भर गया। बारिश के कारण सरना पंचायत के गांव रहत में टिल्ले पर लगा बिजली का खंभा भूस्खलन से मकान पर गिर गया।


उस समय बिजली नहीं थी, नहीं तो इस मकान के साथ जुड़े आठ अन्य मकानों में सो रहे लोग करंट की चपेट में आ सकते थे। तलोड के मिडिल स्कूल जा रहे पांच बच्चे बसंतर दरिया के बीच में फंस गए। ग्रामीणो ने ट्रैक्टर से बाहर निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed