फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir: Theft in cosmetic shop in Kathua police investigating matters

कठुआ: रात के अंधेरे में कॉस्मेटिक की दुकान में किया सुराख, नोटों के हार व सामान उड़ा ले गए चोर

Mon, 19 Dec 2022 05:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 19 Dec 2022 05:13 PM IST
सार

अपराधी दुकान की दीवार में सुराख कर अंदर दाखिल हुए। चार नोटों के हार और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
jammu kashmir: Theft in cosmetic shop in Kathua police investigating matters
दुकान में पड़ताल करते हुए पुलिस टीम - फोटो : अनिल कुमार

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला कठुआ में सोमवार सुबह चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। मुख्य बाजार में चोरों ने कॉस्मेटिक की दुकान को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि अपराधी दुकान की दीवार में सुराख कर अंदर दाखिल हुए। चोर नोटों के हार और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पीड़ित दुकानदार ने बताया कि जब वह सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। दुकान की पिछली तरफ से एक सुराख किया गया था। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। सबूत जुटाए जा रहे हैं। चोर क्या-क्या सामान उड़ा ले गए हैं, इसका आकलन किया जा रहा है। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन

jammu kashmir: Theft in cosmetic shop in Kathua police investigating matters
दुकान की दीवार में किया गया सुराख - फोटो : अनिल कुमार

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि कठुआ शहर में चोरी वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक के बाद एक हो रही चोरी की घटनाओं से अब लोग भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। चोर आए दिन लोगों की संपत्ति को निशाना बना रहे हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त को बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वार्ड 10 के मिडिल स्कूल से सोलर लाइट चोरी

इससे पहले कठुआ शहर में शनिवार की रात भी वार्ड-10 स्थित मिडिल स्कूल में लगाई गई सोलर लाइट शातिर चुराकर ले गए। इतना ही नहीं स्कूल में तीन बार चोरी हो चुकी है। चोरी की सूचना मिलने पर रविवार सुबह मुख्य अध्यापक तिलक राज व स्कूल एजूकेशन कमेटी के प्रधान के साथ पार्षद अजय कुमार मौके पर पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

मुख्य अध्यापक ने बताया कि इससे पहले भी स्कूल में तीन बार चोरी हुई है। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए उन्होंने स्कूल इलेक्ट्रिक फंड से सोलर लाइट लगवाई थी, ताकि रोशनी होने पर शरारतीतत्व ऐसी वारदातों को अंजाम न दे सकें। लेकिन शनिवार रात को शातिरों ने उक्त लाइट ही चुरा ली। पार्षद अजय कुमार ने बताया कि उनके वार्ड के इस स्कूल के साथ वाली दुकान में भी दो बार चोरी की घटना हो चुकी है। बावजूद इसके अभी तक पुलिस चोरों को काबू नहीं कर पाई है।

इस मामले को लेकर कठुआ थाना प्रभारी ओपी चिब ने बताया कि स्कूल की लाइट चूंकि बिजली विभाग द्वारा लगाए गए खंभे पर लगी थी। ऐसे में संभव है कि लाइट को किसी बिजली कर्मी ने मरम्मत के लिए खोला हो। फिलहाल बिजली कर्मियों से पूछताछ करने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed