{"_id":"63d0f19daee3d43d5e1c6ab9","slug":"jammu-kashmir-terrorist-hideout-destroyed-by-security-forces-in-poonch-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया आतंकी ठिकाना, तलाशी अभियान के दौरान युद्धक हथियार मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया आतंकी ठिकाना, तलाशी अभियान के दौरान युद्धक हथियार मिले
Wed, 25 Jan 2023 11:05 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:05 PM IST
सार
पुंछ जिले में सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने बड़े इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकी ठिकाने से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए।
विज्ञापन
पुंछ में हथियार बरामद
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू संभाग के पुंछ जिले में तलाशी अभियान के दौरान बुधवार को सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग क्षेत्रों में दो आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर हथियार और गोलियां बरामद कीं। एक ठिकाने से दो एके 47 राइफलें, 3 एके मैगजीन, 35 गोलियां जबकि दूसरे आतंकी ठिकाने से एके राइफल की 385 गोलियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
बुधवार सुबह सात बजे पुलिस, एसओजी, सीआरपीएफ की 72वीं वाहिनी, रोमियो फोर्स की 39 आरआर और 15 गोरखा राइफल के जवानों ने पुंछ थाना क्षेत्र के कलाई टाप, शींदरा टाप, रत्ता जब्बड़ और उसके आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दोपहर बाद सुरक्षाबलों ने रत्ता जब्बड़ क्षेत्र में आतंकियों के एक पुराने ठिकाने को ध्वस्त कर उसमें छुपा कर रखी दो एके राइफल और अन्य सामान बरामद किया। वहीं सुरनकोट तहसील में सेना की 15 ग्रेनेडियर और सुरनकोट में तलाशी अभियान के दौरान एक पुराना आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर उसमें से एके राइफल की 385 गोलियां बरामद की हैं।
विज्ञापन
शोपियां में ग्रेनेड के साथ आतंकी गिरफ्तार
शोपियां जिले के जैनापोरा इलाके के मुजमर्ग से सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार इसकी शिनाख्त बाबापोरा जैनापोरा निवासी मोहम्मद आसिफ नायकू के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन