{"_id":"63be44631c2be93bff18f529","slug":"jammu-kashmir-terrorist-helper-arrested-with-heroin-and-one-million-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में हेराइन और दस लाख के साथ आतंकी मददगार गिरफ्तार, टेरर फंडिंग का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में हेराइन और दस लाख के साथ आतंकी मददगार गिरफ्तार, टेरर फंडिंग का शक
Wed, 11 Jan 2023 10:39 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 11 Jan 2023 10:39 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान बाइक से जा रहे पांपोर निवासी फरजान फारूज को संदिग्ध गतिविधियों पर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9.95 लाख रुपये तथा 450 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
विज्ञापन
श्रीनगर पुलिस हिरासत में आतंकी मददगार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के मददगार को श्रीनगर शहर में नाके के दौरान हेरोइन तथा 10 लाख रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि नाके पर तलाशी अभियान के दौरान बाइक से जा रहे पांपोर निवासी फरजान फारूज को संदिग्ध गतिविधियों पर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9.95 लाख रुपये तथा 450 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
विज्ञापन
उसके कब्जे से लश्कर का लेटर पैड व मैट्रिक्स शीट भी मिला। पुलिस ने बाइक जब्त करने के साथ ही उसके खिलाफ कोठीबाग थाने में यूएपीए व एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को आशंका है कि यह पैसे हेरोइन की बिक्री से मिले हैं, जिसका उपयोग आतंकी गतिविधियों के लिए किया जाना था।