{"_id":"6794649112307d6a2709230f","slug":"jammu-kashmir-terrorist-attack-terrorists-opened-fire-on-army-camp-in-kathua-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Terrorist Attack: आतंकियों की कायराना करतूत... कठुआ में सेना के कैंप को बनाया निशाना, ताबड़तोड़ फायरिंग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Terrorist Attack: आतंकियों की कायराना करतूत... कठुआ में सेना के कैंप को बनाया निशाना, ताबड़तोड़ फायरिंग की
Sat, 25 Jan 2025 09:42 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 25 Jan 2025 09:42 AM IST
सार
जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में गोलीबारी की घटना सामने आई है। देर रात आतंकियों ने बिलावर इलाके के भाटोदी और मुआर इलाके में सेना के कैंप को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अभिषेक बड़ू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर इलाके के भाटोदी और मुआर इलाके में आतंकियों ने देर रात सेना के कैंप पर फायरिंग की। सेना ने जवाबी कार्रवाई की। सेना के कैंप पर हमला करने वाले आतंकियों को ढेर करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पूरे इलाके को घेराबंदी की गई है।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को बीएसएफ पश्चिमी कमान के एडीजी सतीश खंडारे ने गणतंत्र दिवस से पूर्व कठुआ जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया था।
विज्ञापन
उन्होंने बीएसएफ आउट पोस्ट बोबिया में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और जवानों का हौसला बढ़ाया। गणतंत्र दिवस पर जवानों को आईबी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। दरिया और नालों पर विशेष निगरानी रखने के लिए कहा। बीएसएफ ने हाल ही में जम्मू से लेकर कठुआ तक एंटी टनल ऑपरेशन चलाया। 33 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ की आशंका को खत्म किया जा रहा है।
विज्ञापन