जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकी हमला, मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे पूर्व पंच को मारी गोली
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है। घायल युवक को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर एक नागरिक को निशाना बनाया। बिजबिहाड़ा इलाके के हसनपोरा तवेला में मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे पूर्व पंच आसिफ अली गनेई को दहशतगर्दों ने को गोली मारकर घायल कर दिया।
घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश की जा रही है। घायल के पिता अली मोहम्मद गनेई पुलिस में हेड कांस्टेबल थे। आतंकियों ने 29 जनवरी 2022 की शाम मस्जिद के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी।
पुलिस के अनुसार आसिफ अपने गांव में था, तभी शाम को आतंकी पहुंच गए। उन्होंने आसिफ की शिनाख्त करते हुए पिस्तौल से उसे गोली मार दी। पैर में गोली लगते ही आसिफ खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।
इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। उनके जाने के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। लोगों से आवश्यक पूछताछ के बाद इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया है।
पिता की हत्या के बाद छोड़ दिया था पंच का पद
सूत्र बताते हैं कि पिता की हत्या के बाद आसिफ अली गनेई ने पंच के पद से इस्तीफा दे दिया था। इन दिनों वह गांव में ही रह रहा है।
सीमावर्ती गांव से मिला पाकिस्तानी स्कूल का बैनर
आरएस पुरा स्थित भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गांव देवीगढ़ से शुक्रवार को गुब्बारों के साथ बैनर मिला है। किसानों ने जमीन पर पड़े गुब्बारों के साथ इस बैनर को देवीगढ़ स्थित सीमा सुरक्षा बल की 42वीं वाहिनी के जवानों को सौंपा।
गुब्बारों के साथ बंधे इस बैनर पर बीकन हाउस स्कूल सियालकोट कैंपस एनुअल स्पोर्ट्स गाला 2023 लिखा हुआ था। सीमा सुरक्षा बल के अनुसार शायद सीमा के साथ लगते सियालकोट क्षेत्र के किसी स्कूल में कार्यक्रम के दौरान इसे छोड़ा गया था, जो उड़ता हुआ हवा के साथ इस तरफ आ गया।