{"_id":"634d5b0ec013b566b15f7e3f","slug":"jammu-kashmir-terror-hideout-demolished-in-the-forest-of-surankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: सुरनकोट के जंगल में बना आतंकी ठिकाना ध्वस्त, पिस्टल-ग्रेनेड और गोलियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: सुरनकोट के जंगल में बना आतंकी ठिकाना ध्वस्त, पिस्टल-ग्रेनेड और गोलियां बरामद
Mon, 17 Oct 2022 07:09 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 17 Oct 2022 07:09 PM IST
सार
सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान के दौरान सिमलूवाली जंगल में एक पुराना आतंकी ठिकाना मिला, जिसे ध्वस्त करने पर हथियार बरामद किए गए। यह आतंकी ठिकाना कई वर्ष पुराना हो सकता है।
विज्ञापन
सुरनकोट के जंगल से मिले हथियार
- फोटो : संवाद
विस्तार
सुरनकोट तहसील के दूर दराज क्षेत्र में सोमवार सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर हथियार और असलहा बरामद किया है। एसओजी, 16 आरआर और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक चीन निर्मित पिस्टल, एक पिस्टल मैगजीन खाली, 4 यूबीजीएल ग्रेनेड, 1 हैंड ग्रेनेड 36 नंबर, चीन निर्मित 3 हैंड ग्रेनेड, एके राइफल की 52 गोलियां, 16 आईईडी बैट्री, 1 बड़ी बैट्री और 1 कॉंबैट बैग शामिल है।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान के दौरान सिमलूवाली जंगल में एक पुराना आतंकी ठिकाना मिला, जिसे ध्वस्त करने पर उपरोक्त हथियार बरामद किए गए। सूत्रों के अनुसार यह आतंकी ठिकाना कई वर्ष पुराना हो सकता है। जिस दौर में सुरनकोट में आतंकवाद चरम पर था। उस समय आतंकियों ने इस ठिकाने में यह हथियार छिपा रखे थे।
विज्ञापन