फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Terror hideout busted Kupwara, arms and ammunition recovered

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार और गोला-बारूद बरामद.. लंबे समय से चल थी तलाश

Thu, 08 Jun 2023 12:04 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 08 Jun 2023 12:04 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि संयुक्त टीम ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया। मौके से हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया। इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Terror hideout busted Kupwara, arms and ammunition recovered
आतंकी ठिकाने से बरामद हथियार - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके में सुरक्षाबलों ने पुराने आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। इसके साथ ही आतंकवादियों, ओजीडब्ल्यू के क्षेत्र में शांति भंग करने के उनके नापाक प्रयासों को टाल दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बताया कि विश्वसनीय सूत्र के आधार पर छह जून की सुबह चारकुट, लोलाब में तैनात 28 आरआर सेक्टर ने उक्त क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि गहन तलाशी अभियान के बावजूद कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन


हालांकि आतंकी ठिकाना, हथियार व गोला बारूद होने के बारे में उक्त सूत्र आश्वस्त था। इसलिए, सीओ के तहत आरआर और विशेष बलों को 7 जून के अभियान में शामिल किया गया था। इस क्षेत्र को फिर से खंगालना शुरू किया। गहन तलाशी के दौरान कांगुर नाला के पास ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ, जिसमें भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद हुई सामग्री में 1 रूसी निर्मित यूबीजीएल, 1 यूबीजीएल ग्रेनेड, 1 चीनी ग्रेनेड (टाइप 1), 6 चीनी हैंड ग्रेनेड, 2 एके 47 मैगज़ीन, 7.62 एमएम एके47 के 60 राउंड, 1 दूरबीन और 1 पाउच शामिल है। उन्होंने बताया कि सामान आरआर बटालियन द्वारा नियमानुसार पुलिस के पास जमा करा दिया गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed