{"_id":"642bd929b424ae125202c153","slug":"jammu-kashmir-terror-group-resistance-front-threatened-rss-leaders-issued-list-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: आतंकी संगठन के निशाने पर RSS के नेता, लिस्ट जारी कर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: आतंकी संगठन के निशाने पर RSS के नेता, लिस्ट जारी कर दी धमकी
Tue, 04 Apr 2023 03:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 04 Apr 2023 03:12 PM IST
सार
आतंकी ग्रुप टीआरएफ ने संघ परिवार से जुड़े तीस नेताओं की एक सूची जारी कर धमकी दी है। इसमें नेताओं के नाम, पद और जगह बताई गई है। यह गुट वर्ष 2019 में अस्तित्व में आया है।
विज्ञापन
भारतीय सेना (फाइल)
- फोटो : साकिब नबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी में आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने आरएसएस नेताओं को धमकी दी है। आतंकी गुट ने तीस नेताओं की एक सूची जारी की है। इसमें नेताओं के नाम, पद और जगह बताई गई है।
विज्ञापन
बता दें हाल ही में केंद्र सरकार ने द रेजिस्टेंस फ्रंट को चार अन्य संगठनों के साथ आतंकी सूची में शामिल किया है। यह गुट वर्ष 2019 में अस्तित्व में आया। टीआरएफ आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सहयोगी है, जो कि जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा बल के जवानों और निर्दोष नागरिकों की हत्याओं की योजना में शामिल रहा है।
विज्ञापन
इसमें शामिल लोग आतंकवादी संगठनों का समर्थन करने के साथ सक्रिय आतंकियों को हथियार, परिवहन, आतंकवादियों की भर्ती और हथियारों के साथ नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- SIA Raid in Kashmir: घाटी में दो हुर्रियत नेताओं के घरों पर छापा, छह जगहों पर कार्रवाई
ये भी पढ़ें- जम्मू: करनाल चक्क में युवकों से मारपीट पर हंगामा, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन