फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Uproar over beating of youths in Karnal Chakk Jammu local residents protest

जम्मू: करनाला चक्क में युवकों से मारपीट पर हंगामा, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 04 Apr 2023 01:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 04 Apr 2023 01:39 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि करनाला चक्क में मवेशी ले जा रहे कुछ लोगों ने स्थानीय दो युवकों के साथ मारपीट की, जिसके विरोध में वे सड़क पर उतरे हैं। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
Uproar over beating of youths in Karnal Chakk Jammu local residents protest
Jammu - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू के करनाला चक्क में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि सोमवार शाम को मवेशी ले जा रहे कुछ लोगों ने स्थानीय दो युवकों के साथ मारपीट की है, जिसके विरोध में वे सड़क पर उतरे हैं। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सोमवार शाम लगभग छह बजे करनाला चक्क में मवेशी ले जा रहे कुछ लोगों ने दो युवकों पर हमला कर उन्हे घायल कर दिया। पीड़ित युवकों का आरोप है कि शाम जब वे दोनों मार्ग से गुजर रहे थे तो कुछ लोग मवेशी लेकर जा रहे थे। जब युवकों ने उनसे पूछा कि वे मवेशियों को कहां ले जा रहे हैं, इतनी बात वे भड़क गए और उन्होंने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed