{"_id":"61f59ef9435e1f390952d086","slug":"jammu-kashmir-tererist-three-arestt-jammu-news-jmu2528056176","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांदरबल में लश्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांदरबल में लश्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ की मदद से प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर टीआरएफ से जुड़े 3 आतंकवादी सहयोगियों को हथियारों और गोला-बारूद समेत गिरफ्तार कर आतंकी मॉड्यूल का भंडाफ ोड़ किया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात को विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए गांदरबल के शुहामा इलाके में पुलिस, सेना की 24 राष्ट्रीय राइफ ल्स और 115 बटालियन सीआरपीएफ के जवानों द्वारा एक नाका लगाया गया।
उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों की आवाजाही देखी गई और संयुक्त बलों ने उन्हें रोक लिया। उनकी पहचान बरारीपोरा शोपियां निवासी फैसल मंजूर, जैनपोरा शोपियां निवासी अजहर याकूब और बेगम कुलगाम निवासी नासिर अहमद डार के रूप में हुई है। उनके पास से 2 चीनी पिस्तौल, 3 पिस्टल मैगजीन, 15 गोलियां, 2 हैंड ग्रेनेड और 3 मोबाइल फ ोन सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला कि तीनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर टीआरएफ के आतंकवादी सहयोगियों के रूप में काम कर रहे थे और जिले भर में सक्रिय आतंकवादियों को आश्रय, रसद सहायता और हथियारों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में मदद करते थे। इसके अलावा वे जिले में आतंकवाद से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में भी शामिल थे।