फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,tererist,poonch opration

जंगल में आग लगाने वाले गोले दागे आतंकी खोजने आगे बढ़ीं टुकड़ियां

विज्ञापन
jammu kashmir,tererist,poonch opration
पुंछ। मेंढर के भाटादूड़ियां जंगल में आतंकियों को खोजने के लिए अब आग लगाने वाले गोले बरसाए जा रहे हैं। बुधवार को सेना ने सुबह दस और दोपहर दो बजे यह गोले बरसाए, जिससे जंगल में आग लग गई। यह गोले आतंकियों के संभावित ठिकानों के पास फेंके गए। इससे झाड़ियोें के झुरमुट जल रहे हैं। वहीं, सेना और एसओजी ने एक तरफ से आतंकियों की तलाश के लिए घेराबंदी कसना शुरू कर दी है। बुधवार को जंगल के एक छोर से पैरा कमांडो और एसओजी की टुकड़ियां जंगल को खंगालते हुए आगे बढ़ीं। हालांकि देर शाम तक आतंकियों का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

चमरेड़ के जंगल में 11 अक्तूबर को आतंकियों के पहले हमले के बाद 14 अक्तूबर को भाटादूड़ियां में घात लगाकर हमला किया गया था। दोनों हमलों में दो जेसीओ समेत नौ जवान शहीद हो गए। भौगोलिक परिस्थितियों की चुनौती को देखते हुए इस ऑपरेशन को विशेष एहतियात के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है। मंगलवार को सेना अध्यक्ष एमएम नरवणे ने ऑपरेशन क्षेत्र का दौरा कर बड़े प्रहार के निर्देश दिए थे। इलाके के लोगाें को घरों के भीतर रहने को कहा गया है। बुधवार सुबह होने पर अतिरिक्त जवानों को जंगल के एक छोर से भीतर भेजा गया, वहीं एक तरफ से आग लगाने वाले गोले दागे गए। सेना ने हालात की समीक्षा करने के बाद ऑपरेशन की रणनीति में यह बदलाव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed