फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Temporary electricity workers will now get salary every month, the government's decision after the strike

जम्मू-कश्मीर: अस्थायी बिजली कर्मियों को अब हर माह मिलेगी पगार, हड़ताल के बाद सरकार का फैसला 

Sun, 30 Jan 2022 01:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 30 Jan 2022 01:34 PM IST
सार

सरकार के इस फैसले से जम्मू संभाग के 871 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। कश्मीर के कर्मचारियों के लिए अलग से आदेश जारी होगा। एनआईसी पोर्टल पर अपलोड होगा इसका पूरा ब्योरा। वर्ष से 2018 से बंद थी यह प्रक्रिया। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Temporary electricity workers will now get salary every month, the government's decision after the strike
electricity workers - फोटो : संवाद

विस्तार

बिजली विभाग में कार्यरत नीड बेस्ड कर्मचारियों को अब प्रति महीने मानदेय का भुगतान होगा। जम्मू बिजली वितरण निगम की ओर से जारी आदेश के अनुसार कर्मचारियों को जनवरी महीने से मानदेय मिलेगा। इस फैसले से जम्मू संभाग के 871 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। कश्मीर संभाग के कर्मचारियों के लिए अलग से आदेश जारी होगा। तीन साल के मानदेय के भुगतान के लिए अलग से आदेश जारी होगा। 

विज्ञापन

 

बिजली कर्मचारियों की 17 से 21 दिसंबर तक की थी हड़ताल 

2018 से एनआईसी पोर्टल पर कर्मचारियों का डाटा अपडेट न होने की वजह से वे बिना मानदेय के ही काम कर रहे थे। बिजली कर्मचारियों की 17 से 21 दिसंबर तक चली हड़ताल के बाद सरकार ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही कर्मचारियों का ब्योरा एनआईसी पोर्टल पर अपलोड हो जाएगा।

विज्ञापन

निगम के प्रबंध निदेशक की ओर से जारी किया गया आदेश 

निगम के निदेशक मंडल की 17 जनवरी को हुई बैठक में इन कर्मचारियों को मानदेय जारी करने का फैसला किया गया। इसके बाद शनिवार को निगम के प्रबंध निदेशक की ओर से यह आदेश जारी किया गया। एमडी शिव आनंद त्याल ने कहा कि आदेश से 871 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल तक कर्मचारियों ने बिना मानदेय दी सेवाएं

तीन साल तक कर्मचारियों ने बिना मानदेय सेवाएं दीं। इस बारे में प्रतिनिधिमंडल कई बार उच्च अधिकारियों से मिले। कई बार हड़ताल की गई मगर भुगतान नहीं हुआ। आदेश जारी होने से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। कोविड के दौरान घर का खर्चा चलाने में दिक्कत आने पर तीन से ज्यादा कर्मचारियों ने खुदकुशी भी की। कुछ कर्मचारियों ने आटो तक चलाने शुरू कर दिए थे। 


 

नियमित रूप से हर महीने 225 रुपये रोजाना की दर से भुगतान होगा

कारपोरेशन ने समय पर उचित फैसला लिया है। अब उन्हें नियमित रूप से हर महीने 225 रुपये रोजाना की दर से भुगतान होता रहेगा। पहले वेतन नहीं मिलने से दूरदराज इलाके में सेवाएं दे रहे कर्मचारी आहत थे। एनआईसी पोर्टल पहले बंद कर दिया गया था। अब इस पर दोबारा से ब्योरा अपलोड किया जा रहा है।- सचिन टिक्कू-संयोजक, पावर इंप्लाइज इंजीनियर कोआर्डिनेशन कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed