फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Teachers with poor performance in board exam results will get training

जम्मू-कश्मीर: बोर्ड परीक्षा परिणाम में खराब प्रदर्शन वाले शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण, विभाग करवाएगा तीन सप्ताह का कोर्स 

Thu, 24 Feb 2022 04:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 24 Feb 2022 04:38 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण देगा। इसके लिए सभी तैयारियां की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि खराब प्रदर्शन करने वाले कई शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Teachers with poor performance in board exam results will get training
JKBOSE - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

स्कूल शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण देगा। इसके लिए विभाग विषय वार परिणाम का आकलन कर रहा है, जिस विषय के शिक्षक का बोर्ड परिणाम कम है, उसके लिए दो से तीन सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार होगा। इसमें पढ़ाने के कौशल को बढ़ाया जाएगा। जेके बोर्ड ने हाल ही में विंटर जोन का 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया है।

विज्ञापन

कश्मीर संभाग में दसवीं बोर्ड का परिणाम 78.43 फीसदी रहा 

जम्मू संभाग में विंटर जोन का दसवीं का बोर्ड परिणाम 69.7 फीसदी, जबकि 12वीं का परिणाम 72 फीसदी रहा है। वहीं कश्मीर संभाग में दसवीं बोर्ड का परिणाम 78.43 फीसदी, जबकि 12वीं का परिणाम 75 फीसदी रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग दसवीं और 12वीं के बोर्ड परिणाम का विषयवार आकलन कर रहा है। 

विज्ञापन

शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा

इसमें विज्ञान, गणित, सोशल साइंस, हिंदी, सहित अन्य विषयों का  परिणाम देखा जा रहा है। अगर किसी स्कूल का गणित विषय का परिणाम खराब है, या ज्यादा संख्या में बच्चे फेल हुए हैं तो उस स्कूल के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिक्षक के पढ़ाने का कौशल बढ़े, इसके लिए उसके लिए दो से तीन सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण कोर्स तैयार किया जाएगा, ताकि वे बच्चों को बेहतर और आसानी से पाठ्यक्रम को समझा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हेड मास्टर समेत स्कूल के 19 शिक्षकों को निलंबित किया गया 

कश्मीर संभाग के अनंनाग जिले के तीन सरकारी स्कूलों में 10वीं कक्षा का परिणाम शून्य रहा था। इसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने हेड मास्टर समेत स्कूल के 19 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही जिन स्कूलों का बोर्ड परिणाम 20 फीसदी से कम रहा है वहां के शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकने का भी फैसला लिया है। 


 

बोर्ड परिणाम में खराब प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कोर्स शुरू होगा। विभाग विषय वार परिणाम का आकलन कर रहा है। इसमें दो प्रावधान हैं, एक तो शिक्षकों के कौशल में सुधार और दूसरा कार्रवाई, फिल्हाल हम कौशल विकास पर काम करेंगे।  -बीके सिंह, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed