{"_id":"66696a8a69136cc9430065b9","slug":"jammu-kashmir-suspects-seen-in-nowshera-rajouri-security-forces-launched-search-operation-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर : अब राजोरी के नौशेरा में दिखे संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया, मेंढर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर : अब राजोरी के नौशेरा में दिखे संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया, मेंढर में लगी आग
Wed, 12 Jun 2024 02:59 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 12 Jun 2024 02:59 PM IST
सार
राजोरी के नौशेरा के कलाल क्षेत्र में संदिग्ध देखे जाने की सूचना है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस, सीआरपीएफ, सेना की टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
सेना के जवान
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला राजोरी के नौशेरा के कलाल क्षेत्र में संदिग्ध देखे जाने की सूचना है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस, सीआरपीएफ, सेना की टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने आसपास के संपर्क मार्गों पर भी नाकों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही अतिरिक्त नाके भी लगाए गए हैं। आतंकियों की तलाश के लिए तेज गर्मी में भी सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
जम्मू संभाग में तीन दिन में तीन आतंकी हमलों के लेकर सुरक्षाबलों अलर्ट मोड में है। कठुआ, रियासी, डोडा में हुए आतंकी हमले के बाद तीनों जिलों में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। इन जिलों के साथ लगते अन्य जिलों के इलाकों में भी सर्च ऑपरेशन चल रहे हैं।
विज्ञापन
पुंछ के अग्रिम इलाकों में भी चला सर्च ऑपरेशन
पुंछ में भी सुरक्षाबलों की तरफ से नगर के बाहरी क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया गया। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नियंत्रण रेखा के उस पार से इस पार छिपे हुए आतंकियों की किसी भी नापाक हरकत का मुहंतोड़ जवाब दिया जा सके।
मेंढर में लगी आग
पुंछ जिले के उपजिला मेंढर में पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भाटादूडियां, नाडखास के जंगलों में आग भड़क उठी है। यह आग तोता गली से बींबरगली तक पहुंच चुकी है। कड़े प्रयासों के बावजूद आग पर काबू पाने में सफलता नहीं मिल पा रही है।