{"_id":"6492a88e432fe536b305ddfa","slug":"jammu-kashmir-suspects-seen-again-from-bhataduriyan-area-of-poonch-security-forces-start-search-operation-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुंछ के भाटादूड़ियां इलाके से फिर दिखे संदिग्ध, सुरक्षा बलों ने शुरू किया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुंछ के भाटादूड़ियां इलाके से फिर दिखे संदिग्ध, सुरक्षा बलों ने शुरू किया तलाशी अभियान
Wed, 21 Jun 2023 01:07 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:07 PM IST
सार
पुंछ जिले में संदिग्ध देखे जाने के बाद इलाके में अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार सुबह भाटादूड़ियां के जंगल में लोगों को कुछ संदिग्धों के आने-जाने की खबर मिली थी।
विज्ञापन
तलाशी अभियान चलाते सेना के जवान(FILE)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ जिले के भाटादूड़ियां जंगल में स्थानीय लोगों के संदिग्धों को देखे जाने की सूचना के बाद सेना ने तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के मुताबिक बुधवार सुबह इलाके में कुछ संदिग्ध इधर-उधर जाते दिखे। इस इलाके में सैन्य वाहन पर आतंकी हमला होने के बाद सुरक्षा पुख्ता की गई है।
विज्ञापन
भाटादूड़िया के जंगल राजोरी के मंजाकोट के साथ लगते हैं। मंजाकोट के जंगलों से होते हुए थन्नामंडी, शाहदरा शरीफ के जंगलों से होते हुए मुगल रोड तक पहुंचा जा सकता है। इसके बाद वहां से कश्मीर की तरफ जाना आसान होता है। सूत्रों के अनुसार सेना ने पूरे इलाके में अपनी निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
बीस अप्रैल को पुंछ जिले के भाटादूड़ियां इलाके में सैन्य वाहन पर आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे। आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। भाटादूड़िया इलाके में ही 14 अक्तूबर 2021 को तलाशी अभियान के दौनान जेसीओ सहित चार जवानों पर आतंकियों ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन
इसमें चारों शहीद हो गए थे। इन घटनाओं को देखते हुए इलाके में सघन अभियान चल रहा है। उधर, संदिग्धों को देखे जाने के बाद अलर्ट जारी किया गया है।