फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Survey begins in Reasi for lithium mining, block auction process continues

Jammu Kashmir Lithium: लीथियम के खनन के लिए रियासी में सर्वे शुरू, ब्लॉक की नीलामी की प्रक्रिया जारी

Thu, 30 Mar 2023 02:30 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 30 Mar 2023 02:30 AM IST
सार

खनन सचिव जम्मू-कश्मीर अमित शर्मा के मुताबिक लीथियम भंडार की नीलामी प्रक्रिया के लिए केंद्रीय मंत्रालय से संपर्क में हैं। प्रयास है कि जल्द इस पर काम किया जाए। उन्होंने कहा कि रियासी में मिला लीथियम का भंडार देश के लिए यह अति महत्वाकांक्षी है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Survey begins in Reasi for lithium mining, block auction process continues
रियासी सलाल इलाके में मिला लिथियम का भंडार - फोटो : विकास बड़ू

विस्तार

खनिज संपदा से भरपूर जम्मू संभाग के रियासी जिले में मिली बेशकीमती और महत्वपूर्ण धातु लीथियम भंडार के लिए सलाल-हैमाना क्षेत्र में खनन के लिए सर्वे शुरू हो गया है। इसमें सरकारी और निजी आवासों सहित अन्य ढांचों की पहचान की जा रही है। राजस्व विभाग की टीमें सर्वे में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन


लीथियम भंडार के ब्लॉक की खनन के लिए नीलामी प्रक्रिया जारी है। देश में लीथियम भंडार की यह पहली साइट है, जिसकी पहचान भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने फरवरी में की थी। डीसी रियासी बबीला रकवाल ने बताया कि लीथियम साइट पर ढांचों सहित अन्य आवासों का सर्वे किया जा रहा है, जिसमें आगे निशानदेही की जाएगी।
विज्ञापन


खनन सचिव जम्मू-कश्मीर अमित शर्मा का कहना है कि लिथियम भंडार की नीलामी प्रक्रिया के लिए केंद्रीय मंत्रालय से संपर्क में हैं और प्रयास है कि जल्द इस पर काम किया जाए। हालांकि, अभी समयसीमा के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रियासी में मिला लिथियम का भंडार देश के लिए यह अति महत्वाकांक्षी है। हम एक प्रक्रिया में हैं और शायद अगले कुछ माह या सालों में सभी के समर्थन से वहां तक पहुंचने में सक्षम होंगे। लीथियम एक अलौह धातु है और ई-बैटरी में प्रयुक्त होने वाले प्रमुख घटकों में से एक है।

रियासी जिले के सलाल कोटली-हैमाना क्षेत्र की तलहटी में लीथियम का भंडार मिला है। केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी कहा है कि रियासी में लिथियम ब्लॉक को बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। लीथियम को निकालने की संभावित तिथि खनिज ब्लॉक की सफल नीलामी पर निर्भर करेगी।

रियासी में अनुमानित लीथियम भंडार 59 लाख टन है। भारत हर साल 1200 टन लीथियम आयात करता है। रियासी में मिले लिथियम का उपयोग शुरू हो जाता है तो भारत ई-वाहन निर्माण का सरताज बन सकता है। रियासी जिले के सलाल-हैमना क्षेत्रों में लीथियम अन्वेषण के अनुवर्ती के रूप में जीएसआई ने विभिन्न क्षेत्रों में अन्वेषण कार्यक्रम शुरू किया है।

ई-बैटरी में होता है लिथियम का इस्तेमाल

बैटरी बनाने में मुख्य रूप से खनिज लीथियम का इस्तेमाल होता है। रियासी में लीथियम खनिज भंडार जिस इलाके में पाया गया है, उसके आसपास आबादी वाला क्षेत्र है। लीथियम का मुख्य भंडार सलाल कोटली के दमन कोट में होने का पता चला है।



रियासी से अरनास की तरफ जा रही मुख्य सड़क पर स्थित सलाल कोटली के 40 प्रतिशत ऊपरी और 60 प्रतिशत निचले हिस्से में लिथियम का भंडार मिला है। जीएसआई के विशेषज्ञ इस गांव में तीन साल से सर्वे कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed