फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Surgical service to be started from 16 in Gandhinagar hospital, covid SOP will be strictly followed

जम्मू-कश्मीर: गांधीनगर अस्पताल में 16 से सर्जिकल सेवा शुरू, कोविड एसओपी का सख्ती से होगा पालन

Thu, 15 Apr 2021 11:45 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 15 Apr 2021 11:45 AM IST
सार

एचओडी सर्जरी, आरथो, एनेस्थीसिया, ईएनटी, पेडियाट्र्क्सि को मशीनरी, उपकरणों और कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने को कहा गया है।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Surgical service to be started from 16 in Gandhinagar hospital, covid SOP will be strictly followed
गांधी नगर अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांधीनगर के नए जच्चा बच्चा कोविड (एमसीएच) अस्पताल में 16 अप्रैल से सर्जिकल सेवा शुरू की जा रही है। एचओडी सर्जरी, आरथो, एनेस्थीसिया, ईएनटी, पेडियाट्र्क्सि को मशीनरी, उपकरणों और कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने को कहा गया है। जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन ने बुधवार को विभागीय अध्यक्षों के साथ बैठक कर एमसीएच अस्पताल में सर्जिकल सेवा शुरू करने की जरूरतों पर चर्चा की। इसमें कोविड और गैर कोविड मरीज चिकित्सा देखभाल पर चर्चा की गई। विभागीय अध्यक्षों को रोस्टर स्तर पर स्टाफ उपलब्ध करवाने को कहा गया।

विज्ञापन


अस्पताल के अधीक्षक को एचओडी और अधिकारियों के साथ सूची को तैयार करने के लिए सलाह करने को कहा गया। सर्जिकल प्रक्रिया में कोविड एसओपी का सख्ती से पालन किया जाएगा। इस अस्पताल को पूरी तरह से कोविड अस्पताल के रूप में तैयार किया गया है, जिसमें 200 बिस्तर की क्षमता है। इसका उद्देश्य कोविड मरीजों की भी सर्जरी इसी अस्पताल में की जाएगी, ताकि जीएमसी और अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों पर संक्रमण का खतरा कम रहे।
विज्ञापन


नवाबाद जांच शिविर में रोजाना 7-8 संक्रमित मिल रहे
जम्मू शहर के नवाबाद पुलिस स्टेशन के बाहर बुधवार को भी कोरोना टेस्टिंग कैंप जारी रहा। महिला पुलिस कर्मी ने कहा कि लोग बिना टेस्ट के भागने की कोशिश करते हैं लेकिन हम किसी को बिना टेस्ट किए हुए जाने नहीं दे रहे हैं। सक्रिय होकर हमें अपनी ड्यूटी को निभाना है। मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर राज कुमारी और सुदेश कुमारी ने कहा कि कोविड टेस्ट कैंप जारी है। प्रतिदिन सात से आठ संक्रमित पाए जाते हैं। जिसकी ज्यादा गंभीर हालात होती है। उसे तुरंत जीएमसी भर्ती करवाया जाता है। कोई व्यक्ति नार्मल होता है तो उसे सीधा घर भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अगले सप्ताह से खुल सकता है श्रीनगर-लेह हाईवे, अधिकारी ने बताई ये बात

पंजाब, हिमाचल इत्यादि बाहरी जगहों से आने वाले लोगों के भी शिविर में टेस्ट किए गए। कई लोगों ने कहा कि वह पंजाब से जम्मू-कश्मीर में काम करने आए हैं। उन्होंने हवाला दिया कि कल ही लखनपुर में उनका कोविड टेस्ट किया गया। वह रिपोर्ट निगेटिव आई है। मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर राज कुमारी के मुताबिक जिन लोगों के आज के दिन किसी अन्य जगह पर टेस्ट हुए हैं। उनके टेस्ट नवाबाद शिविर में नहीं किए गए, लेकिन जिनके टेस्ट कल हुए हैं। उनको शिविर से बिना टेस्ट के नहीं जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed