{"_id":"6077d1828ebc3e59176b8941","slug":"srinagar-leh-highway-to-be-opened-soon-for-movement-of-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अगले सप्ताह से खुल सकता है श्रीनगर-लेह हाईवे, अधिकारी ने बताई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अगले सप्ताह से खुल सकता है श्रीनगर-लेह हाईवे, अधिकारी ने बताई ये बात
Thu, 15 Apr 2021 11:09 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:09 AM IST
सार
लद्दाख को जम्मू और कश्मीर से जोड़ने वाला 434 किलोमीटर लंबा रणनीतिक राजमार्ग बर्फबारी के कारण 58 दिन तक बंद रहा।
विज्ञापन
srinagar leh highway
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ जोजिला दर्रे पर बर्फ हटाने का काम पूरी रफ्तार से चल रहा है। इसके अगले सप्ताह तक यातायात के लिए खुलने की संभावना है। इससे पहले 28 फरवरी को मार्ग खोला गया गया था पर फिर से हुई बर्फबारी के बाद मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि लद्दाख को जम्मू और कश्मीर से जोड़ने वाला 434 किलोमीटर लंबा रणनीतिक राजमार्ग बर्फबारी के कारण 58 दिन तक बंद रहा। इसके बाद फरवरी माह में इसे खोल दिया गया था। परंतु पिछले डेढ़ महीने में हुई बर्फबारी ने राजमार्ग को एक बार फिर से बंद कर दिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना की स्थिति गंभीर दो सप्ताह में 10 हजार से अधिक संक्रमित
विज्ञापन
बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की 55 आरसीसी के जूनियर इंजीनियर संजीव कुमार ने कहा, बर्फ साफ करने का काम जोरों पर है और श्रीनगर-कारगिल-लेह राजमार्ग को फिर से जोड़ने के लिए कुछ दिनों का समय लगेगा। कुमार अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी), कारगिल के अतिरिक्त उपायुक्त त्सेरिंग मोटूप ने निरीक्षण के दौरान बताया कि मीनारमर्ग चेक-पोस्ट पर कोविड-19 के परीक्षण के लिए स्कीनिंग प्वाइंट की स्थापना की जा रही है।