फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Surge in corona infection, 166 new cases, one death in SMVDNH Katra

जम्मू-कश्मीर: कोरोना संक्रमण में उछाल, 166 नए मामले, एसएमवीडीएनएच कटड़ा में एक की मौत

Sat, 28 Aug 2021 11:42 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 28 Aug 2021 11:42 PM IST
सार

संभाग के डोडा में सर्वाधिक 14 संक्रमित मामले मिले। जम्मू में सिर्फ दो ही मामले मिले। जम्मू कश्मीर में कोविड के बीच अब तक 44 लोगों में ब्लैक फंगस से पीड़ित होने की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Surge in corona infection, 166 new cases, one death in SMVDNH Katra
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण का प्रसार धीरे-धीरे बढ़ रहा है। श्रीनगर में संक्रमण के प्रसार में उछाल आया है। यहां पिछले दो हफ्ते में 468 लोग संक्रमण से पीड़ित हो चुके हैं। प्रदेश में शनिवार को भी श्रीनगर से ही सर्वाधिक 77 नए संक्रमित मामले मिले। जम्मू कश्मीर में कुल 166 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें पांच यात्री हैं। इस बीच एसएमवीडीएनएच कटड़ा में एक संक्रमित मरीज ने दम तोड़ दिया। वर्तमान में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1211 है।

विज्ञापन


श्रीनगर में पिछले कई दिन से लगातार दैनिक आधार पर औसतन 50 से ऊपर संक्रमित मामले मिल रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश में इसी जिले में सर्वाधिक 407 सक्रिय मामले हैं। इस जिले में अब तक कोविड की दो लहरों के बीच 834 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि जिला जम्मू में अब तक सर्वाधिक 1142 मरीजों की मौत हुई है। श्रीनगर के बाद बारामुला और बडगाम में भी लगातार संक्रमित मामले मिल रहे हैं।
विज्ञापन


बारामुला में 10 और बडगाम में 16 संक्रमित मिले। जिला रामबन, पुंछ, उधमपुर, शोपियां में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला। संभाग के डोडा में सर्वाधिक 14 संक्रमित मामले मिले। जम्मू में सिर्फ दो ही मामले मिले। जम्मू कश्मीर में कोविड के बीच अब तक 44 लोगों में ब्लैक फंगस से पीड़ित होने की पुष्टि हो चुकी है। कोविड विशेषज्ञों ने सितंबर और अक्तूबर माह में कोविड संक्रमण के प्रसार को लेकर चेताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जम्मू संभाग में दिनभर रही उमस, 29 अगस्त को कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश

श्रीनगर     25 अगस्त  51
श्रीनगर    24 अगस्त 50
श्रीनगर    21  अगस्त 31
श्रीनगर     20 अगस्त 29
श्रीनगर     18 अगस्त  24
श्रीनगर     15 अगस्त   28
श्रीनगर      14 अगस्त   35

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed