{"_id":"612a60308ebc3ec36e6e0df3","slug":"jammu-and-kashmir-humidity-throughout-the-day-in-jammu-division-rain-may-occur-in-some-parts-on-august-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जम्मू संभाग में दिनभर रही उमस, आज कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जम्मू संभाग में दिनभर रही उमस, आज कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम
- फोटो : संजय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में अंतराल के बाद हो रही बारिश से पारे में गिरावट आई है। अधिकांश जगहों पर रात को बारिश के बाद दिन में मौसम साफ रहा। लेकिन आर्द्रता में प्रतिशत अधिक होने से उमस ने पीछा नहीं छोड़ा। अगस्त के आखिर में मानसून ने सक्रियता दिखाई है।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 29 और 30 अगस्त को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसका असर कश्मीर में भी दिखेगा। लेकिन लगभग मौसम साफ रहेगा। जम्मू में शुक्रवार रात झमाझम बारिश हुई। कई इलाकों में रात को घंटों तक बिजली गुल रही। यहां 26.6 मिलीमीटर पानी बरसने से तापमान में राहत रही। लेकिन शनिवार को दिनभर मौसम साफ रहने से उमस बढ़ी। यहां दिन में आर्द्रता (उमस) का प्रतिशत 77 दर्ज किया गया। जम्मू में दिन का तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
2 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
कटड़ा में सर्वाधिक 59.2 मिलीमीटर बारिश हुई। यहां दिन का तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 85 रहने से उमस ने परेशान किया।
3 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
बनिहाल में दिन का तापमान 29.1, बटोत में 28.3, भद्रवाह में 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
घाटी में भी बारिश के बाद मौसम सुहावना
कश्मीर के मैदानी इलाकों में रात में हुई हल्की बारिश और पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश के बाद पूरी घाटी में तापमान में हल्का सुधार महसूस किया गया। शनिवार सुबह से ही गर्मी में हल्की राहत महसूस की गई। पूरा दिन मौसम सुहावना बना रहा।
विज्ञापन
5 of 5
भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत
- फोटो : PTI
श्रीनगर का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 2.6 डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे कम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।