{"_id":"5e3470b18ebc3ebfe67629bb","slug":"jammu-kashmir-strike-affects-transactions-worth-crores-nationalized-banks-remain-closed-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: हड़ताल से करोड़ों रुपये के लेनदेन पर असर, आज भी बंद रहेंगे राष्ट्रीयकृत बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: हड़ताल से करोड़ों रुपये के लेनदेन पर असर, आज भी बंद रहेंगे राष्ट्रीयकृत बैंक
Fri, 31 Jan 2020 11:53 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते हड़ताली बैंक कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को राष्ट्रीयकृत बैंकों में कर्मचारियों की हड़ताल से करोड़ों रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। क्लीयरिंग सहित अन्य कामकाज बंद रहे। कई बैंकों में कर्मचारी नहीं पहुंचे। राष्ट्रीयकृत बैंकों के बंद रहने से जेएंडके बैंक का कामकाज भी प्रभावित हुआ। इसमें दूसरे बैंकों के साथ क्लीयरिंग सहित अन्य गतिविधियां नहीं हो पाईं।
शनिवार भी राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहेंगे। अगले दिन रविवार की छुट्टी पड़ने से सोमवार बैंकों में कामकाज सामान्य हो पाएगा। शनिवार को शालामार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर बैंक कर्मचारी अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करेंगे।
हड़ताल के कारण बड़ी संख्या में प्रदेश में बैंक बंद रहे। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। बैंकों में क्लीयरिंग सहित अन्य कार्य नहीं हो पाने से लेनदेन प्रभावित हुआ। कई उपभोक्ता बैंकों तक पहुंचे, लेकिन वहां कर्मचारियों के नहीं होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। हड़ताल के चलते राष्ट्रीयकृत बैंकों की एटीएम ट्रांजेक्शन भी प्रभावित हुई है।

जम्मू प्रोवियंस बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के महासचिव अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रबंधन बैंक कर्मचारियों की जायज मांगों को नजरअंदाज कर रहा है। वे लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। उनकी मांगों पर गौर न करने पर भविष्य में आंदोलन को तेज किया जाएगा। इसके लिए अधिक से अधिक कर्मचारियों को साथ जोड़ा जाएगा।
यह है कर्मियों की मांगें
कर्मियों का बीस फीसदी वेतन बढ़ाना, विशेष भत्ता बेसिक वेतन में विलय करना, पांच दिन बैंकिंग, प्रोडक्टिविटी लिंक्ड इंसेंटिव पे स्लिप से अधिक देना, अधिकारियों का कार्यालय समय तय करना, स्टाफ वेलफेयर फंड को ऑपरेटिंग प्रोफिट पर देना, न कि नेट प्रोफिट पर देना, लीव बैंक स्थापित करना आदि शामिल है।