फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Stone pelting houses minority community in Bainch of Poonch, search operation

Poonch: बैंछ में अल्पसंख्यक समुदाय के घरों पर पथराव, देर रात तक इलाके में सर्च अभियान

Tue, 10 Jan 2023 02:28 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 10 Jan 2023 02:28 AM IST
सार

धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए उप राज्यपाल से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। रविवार देर रात बैंछ निवासी साहिल बाली और विनोद बाली के घर कुछ लोगों ने दरवाजे खटखटाए और फिर पथराव किया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Stone pelting houses minority community in Bainch of Poonch, search operation
पुंछ में पथराव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

पुंछ जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर स्थित बैंछ गांव में रविवार देर रात अल्पसंख्यक समुदाय के घरों पर पथराव और दरवाजे खटखटाने का मामला सामने आया है। इससे लोगों में दहशत है। वहीं, सोमवार को विभिन्न संगठनों के लोगों और थाना प्रभारी रंजीत सिंह राव ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लेकर पीड़ित परिवारों को सुरक्षा का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए उप राज्यपाल से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। रविवार देर रात बैंछ निवासी साहिल बाली और विनोद बाली के घर कुछ लोगों ने दरवाजे खटखटाए और फिर पथराव किया।
विज्ञापन


इससे घरों के शीशे भी टूट गए। शोर मचाने के बाद वह लोग फरार हो गए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर विहिप के प्रदेश सचिव निशू गुप्ता, बजरंग दल के संयोजक सौरभ सूदन और पूर्व एमएलसी एवं भाजपा नेता प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढांगरी की घटना के उपरांत जिलेभर में अल्पसंख्यकों में दहशत है। ग्रामीणों ने गांव में सीआरपीएफ की स्थायी चौकी स्थापित करने और वीडीसी की संख्या बढ़ाने की भी मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed