फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir state budget will presented on 15 december

जम्मू-कश्मीर का बजट 15 दिसंबर को होगा पेश, एसएसी की बैठक में बिलों को दी जाएगी मंजूरी

Fri, 14 Dec 2018 04:32 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 14 Dec 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir state budget will presented on 15 december
बजट - फोटो : Demo Pic
जम्मू-कश्मीर का बजट 15 दिसंबर को पेश हो सकता है। इस दिन राज्य प्रशासनिक परिषद (एसएसी) की बैठक में इसे मंजूरी दी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि एसएसी की मंजूरी के बाद राज्यपाल 16 या 17 दिसंबर को बजट बिल को मंजूरी दे सकते हैं।
विज्ञापन

 
सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति शासन 19 दिसंबर को लगने से पहले राज्य के बजट को पेश करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। बुधवार को हुई एसएसी की बैठक में इसे अंतिम रूप दे दिया गया है। अब शनिवार को होने वाली बैठक में बजट पर मुहर लगाई जाएगी। सूत्रों ने बताया कि बजट में उद्योग, शिक्षा के साथ महिला, कामगार तथा कर्मचारी वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है। इसके साथ ही श्रीनगर व जम्मू शहर के विकास से संबंधित योजनाओं के लिए भी प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


इस बीच राज्य प्रशासनिक परिषद की ओर से मंजूर किए गए बिलों को भी 15 दिसंबर तक राज्यपाल से अनुमति लेने की हिदायत दी गई है। जीएडी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बिल को स्वीकृत करने के सक्षम अधिकारी राज्यपाल हैं जिनसे इस अवधि में बिल पर हस्ताक्षर कराया जाना जरूरी है। इसलिए सभी प्रशासनिक अधिकारियों को तय अवधि में बिल की कापी भेजने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विस बुक अपने पास न रखें मुलाजिम
राज्य सरकार ने सर्विस बुक अपने पास न रखने की मुलाजिमों को हिदायत दी है। जीएडी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सर्विस बुक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। यह संबंधित विभागों के कब्जे में होना चाहिए। कुछ मामलों में ऐसा पाया गया है कि यह दस्तावेज संबंधित विभागों के पास न होकर मुलाजिमों के पास है। सभी प्रशासनिक सचिवों तथा विभागाध्यक्षों को हिदायत दी गई है कि वे अपने विभाग के मुलाजिमों के सर्विस बुक विभाग में ही सुरक्षित रखें। इसमें किसी प्रकार का बदलाव किए जाने को गंभीरता से लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed