फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,sports

जम्मू -कश्मीर का नाम पूरे देश दुनिया में रोशन करेंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
jammu kashmir,sports
श्रीनगर। खेलों में उम्र कोई बाधा नहीं होती। खिलाड़ियों में जज्बा और प्रेरणा की जरूरत होती है जो यहां देश के विभिन्न हिस्सों से आए 1500 खिलाड़ियों में दिखाई दे रही है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से प्रेरणा पाकर जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी देश और दुनिया में रोशन करेंगे। यह बात उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को के शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्टेडियम में 28वीं मास्टर्स राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का उद्घाटन करते हुए कही।
विज्ञापन

एलजी ने कहा मैं सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देता हूं। आपकी उपस्थिति से देश में एक सकारात्मक संदेश भेज रही है कि जम्मू - कश्मीर खेलों को बढ़ावा देने में किसी से पीछे नहीं हैं। हमारे पास देश में बेहतरीन बुनियादी ढांचे में से एक है । दर्शकों से भरा स्टेडियम देख कर मुझे अच्छा लग रहा है। एलजी ने जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की प्रशंसा की, जो सभी खेलों, विशेष रूप से बास्केटबॉल, शतरंज, कैरम, फुटबॉल, हॉकी और टेबल टेनिस को बढ़ावा दे रही है। उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर टेबल टेनिस एसोसिएशन को राष्ट्रीय मास्टर्स प्रतियोगिता का यहां आयोजन कराने के लिए बधाई दी। कहा, इससे खेल और स्थानीय खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा। मैं यह जानकर वास्तव में खुश हूं कि घाटी दूसरी बार चैंपियनशिप की मेजबानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed