फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,sports

तेज गेंदबाजी के लिए ताजी हवा का झोंका हैं उमरान

विज्ञापन
jammu kashmir,sports
श्रीनगर। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और विश्वकप विजेता कोच डेव व्हाटमोर ने रविवार को कहा कि उमरान मलिक तेज गेंदबाजी की दुनिया में ताजी हवा के झोंका हैं। इसका श्रेय 22 वर्षीय इस खिलाड़ी की ताकत और और लगन को जाता है। जम्मू-कश्मीर के कई युवा तेज गेंदबाजों के लिए वह प्रेरणास्रोत हैं। वह इसका अनुसरण करना चाहेंगे।
विज्ञापन

एक निजी कार्यक्रम में श्रीनगर पहुंचे व्हाटमोर ने कहा कि उमरान मलिक का यहां तक पहुंचना काफी अद्भुत है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उन्हें फ्रेंचाइजी द्वारा बरकरार रखना काफी मायने रखता है। मुझे यकीन है कि इस प्रदेश में बहुत सारे युवा हैं जो मलिक का अनुकरण करना चाहेंगे। व्हाटमोर पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमों के प्रशिक्षक रह चुके हैं। उन्होंने मलिक को भारतीय टीम में चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि वह आशा करते हैं कि उमरान और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

मालूम हो कि उमरान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चुनी गई भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उमरान ने आईपीएल के इस सत्र में अपनी टीम हैदराबाद सन राइजर्स की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए इस लीग की सबसे तेज गेंद 156.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंक कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। उमरान ने 27 फरवरी 2021 को विजय हजारे ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर की ओर से अपना पहला ए श्रेणी का मैच खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
1979 में पहली बार श्रीनगर में मैच खेला था डेव ने
डेव व्हाटमोर 1979 में आस्ट्रेलियाई टीम के साथ श्रीनगर का दौरा किया था। उन्होंने उम्मीद जताई कि घाटी की उनकी दूसरी यात्रा आखिरी नहीं होगी।
मैंने यहां श्रीनगर में 1979 में एक मैच खेला था। मुझे याद है कि वह दौरे पर पहला मैच था, इसलिए श्रीनगर का पहला अनुभव अद्भुत था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed