{"_id":"62c0ac387993cb1e8861f20e","slug":"jammu-kashmir-sports-city-reporter-news-jmu2631681180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर पहली बार करेगा दो अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर पहली बार करेगा दो अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उभरते हुए शतरंज और पैनकेक सिलेट खिलाड़ियों को अपनी सरजमीं पर रैंकिंग और अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा। जम्मू-कश्मीर में आगामी महीनों में शतरंज और पैनकेक सिलेट की अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। इन खेलों की मेजबानी से जम्मू-कश्मीर खेल की दुनिया में नई ऊंचाइयों को छूने की ओर अग्रसर होगा और विश्व के खेल पटल पर प्रदेश का नाम होगा।
जम्मू-कश्मीर सरकार पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रही है। जम्मू में 20 से 28 अगस्त तक अंतरराष्ट्रीय शतरंज फेस्टिवल होने जा रहा है। इसमें देश-विदेश से आने वाले शतरंज खिलाड़ी शह और मात का खेल खेलेंगे।
इसी तरह श्रीनगर में एक से चार सितंबर के बीच जूनियर एशियन पैनकेके सिलेट चैंपियनशिप होगी। यह दोनों प्रतियोगिताएं जम्मू-कश्मीर को खेलों की दुनिया में विश्व पटल पर लाएंगी। प्रदेश सरकार दोनों प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारी में जुट गई है। अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन को सफल बनाने के लिए जेके स्पोर्ट्स काउंसिल, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग और खेल एसोसिएशन तैयारियाें में जुटीं हैं।
विज्ञापन
---
अगस्त में चयनित होगी
पैनकेक सिलेट टीम
जूनियर एशियन पैनकेक सिलेट चैंपियनशिप के जम्मू-कश्मीर की टीम अगस्त में चुनी जाएगी। टीम चयन के लिए ट्रायल होंगे, जिसमें राष्ट्रीय चैंपियनशिप और फेडरेशन कप में पदक विजेता खिलाड़ी ही शामिल हो सकेंगे। इन खिलाड़ियों के लिए 21 दिनों का शिविर लगेगा। इसमें इनको प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। पैनकेक फेडरेशन ट्रायल की अधिसूचना जारी करेगी। इस बार चैंपियनशिप में 26 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
----
जम्मू-कश्मीर इस बार दो अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। अंतरराष्ट्रीय चेस चैंपियनशिप जम्मू और जूनियर एशियन पैनकेक सिलेट चैंपियनशिप श्रीनगर में होगी।
-आलोक कुमार, प्रमुख सचिव युवा सेवाएं एवं खेल विभाग