फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Speaker held a meeting with officials regarding preparations for the budget session, security a

Jammu Kashmir: बजट सत्र की तैयारियों को लेकर स्पीकर ने अधिकारियों से की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को किया मजबूत

Tue, 25 Feb 2025 02:19 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 25 Feb 2025 02:19 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से पहले स्पीकर रहीम राथर ने सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को सुधारात्मक निर्देश दिए।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Speaker held a meeting with officials regarding preparations for the budget session, security a
बजट सत्र को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते विधानसभा अध्यक्ष रहीम राथर। स्त्रोत सोशल

विस्तार

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र तीन मार्च से शुरू हो रहा है। इसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष रहीम राथर ने सुरक्षा, अन्य व्यवस्थाओं की अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि विधानसभा के आसपास यातायात व्यवस्था, जलापूर्ति सहित स्टाफ की तैनाती के साथ दूरसंचार सेवाओं को व्यवस्थित किया जाए।

विज्ञापन


स्पीकर ने कहा कि बजट सत्र सुचारु रूप से शुरू हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, अग्निशमन सेवाएं, बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होनी चाहिए। निर्देश दिए कि विधानसभा परिसर, नागरिक सचिवालय जम्मू व एमएलए हॉस्टल जम्मू की ओर जाने वाली सड़कों पर यातायात व्यवस्था बेहतर रखी जाए।
विज्ञापन


अधूरे कामों को जल्द पूरा कर लें। विधानसभा में टेलीफोन की लाइनें, सफाई के निर्देश दिए। विधानसभा सत्र के दौरान पीएएस, माइक और दूसरी संबंधित उपकरण बेहतर करने के साथ ही विधानसभा सत्र की लाइव कवरेज के लिए कहा गया। मुख्यमंत्री व अध्यक्ष के कक्ष में टेलीफोन लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में आयोग के सचिव जीएडी एम राजू, संभागीय आयुक्त रमेश कुमार, आईजीपी जम्मू बीएस टूटी, डीसी सचिन वैश्य व अन्य अधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed