{"_id":"63bc727696e5e005264fca94","slug":"jammu-kashmir-snowfall-in-gulmarg-pir-panjal-and-baltal-rain-expected-many-districts-including-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग-पीर पंजाल और बालटाल में हिमपात, श्रीनगर समेत कई जिलों में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग-पीर पंजाल और बालटाल में हिमपात, श्रीनगर समेत कई जिलों में बारिश के आसार
Tue, 10 Jan 2023 10:43 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 10 Jan 2023 10:43 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 से 13 जनवरी को जम्मू व कश्मीर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। घाटी में मौसम के बदले मिजाज से दिन-रात के तापमान में सामान्य से 3 से 7 डिग्री सेल्सियस तक उछाल आया है।
विज्ञापन
weather and snowfall in kashmir
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानों में कोहरे की मार जारी है। कश्मीर के श्रीनगर समेत कई जिलों में रविवार रात से सोमवार तड़के तक बारिश हुई है। पर्यटन स्थल गुलमर्ग सहित पीर पंजाल, बालटाल आदि पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
इससे घाटी के पारे में हल्का उछाल आया है और सर्दी थोड़ी कम हुई है। वहीं, जम्मू में कोहरे के कारण 12 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 से 13 जनवरी को जम्मू व कश्मीर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
घाटी में मौसम के बदले मिजाज से दिन-रात के तापमान में सामान्य से 3 से 7 डिग्री सेल्सियस तक उछाल आया है। श्रीनगर में अधिकतम पारा सामान्य से 3.7 डिग्री चढ़कर 9.8 और न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री चढ़कर 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जम्मू में सोमवार दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कोहरे के साथ ओस पड़ने से ठिठुरन बढ़ी है। दिन चढ़ने के साथ थोड़ी देर धूप निकली, लेकिन अधिकांश दिन के समय बादल छाए रहे। ठंड बढ़ने से जनजीवन पर असर है।
सर्दी में इजाफा होने से बाजारों में शाम के समय खरीदारों की भीड़ कम हुई है। जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री चढ़कर 14.1 और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लेह -6.6
पहलगाम -0.7
कोकरनाग -0.5
गुलमर्ग -2.5
कुपवाड़ा 0.7
काजीकुंड 0.2
बनिहाल 5.2
बटोत 7.0
कटड़ा 10.5
भद्रवाह 5.2