{"_id":"63be819b5bda2b7f90591399","slug":"jammu-kashmir-sister-in-law-killed-for-resisting-rape-attempt-pulwama-youth-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर साली की हत्या, पुलवामा का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर साली की हत्या, पुलवामा का युवक गिरफ्तार
Wed, 11 Jan 2023 03:01 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 11 Jan 2023 03:01 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान कई लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पीड़िता के कुछ रिश्तेदारों से सवाल जवाब के बाद जांच दल ने एक व्यक्ति मृतक महिला के बहनोई को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलवामा जिले में दुष्कर्म की कोशिश करने का विरोध करने पर साली की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला को रविवार को बेहोशी की हालत में उप जिला अस्पताल पंपोर में लाया गया था, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उसकी मौत का कारण प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस ने चिकित्सकीय व कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सीआरपीसी की धारा 174 के तहत जांच की कार्यवाही शुरू की।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान मृतका के पति समेत परिवार के कई लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पीड़िता के कुछ रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद जांच दल ने एक व्यक्ति मृतक महिला के बहनोई को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
लगातार पूछताछ के बाद उसने साली की हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने बताया आरोपी ने बताया कि उसकी साली रविवार को घर पर अकेली थी।
इस बीच उसने स्थिति का फायदा उठाकर उसका यौन शोषण करने की कोशिश की, लेकिन वह विरोध करने लगी, तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से भाग गया।