फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: SIA raids several places in Kashmir at locations of suspected

Jammu-Kashmir: एसआईए ने कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी, संदिग्ध आरोपियों के ठिकानों पर ली तलाशी

Sun, 04 Dec 2022 03:36 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 04 Dec 2022 03:36 AM IST
सार

कश्मीर एसआईए ने टेरर फंडिंग मामले में कश्मीर में कुपवाड़ा, बारामुला, बांदीपोरा, श्रीनगर और बड़गाम में कई स्थानों पर छापेमारी की। एजेंसी ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन अल-बदर के संदिग्ध सदस्यों के ठिकानों पर छापेमारी की।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: SIA raids several places in Kashmir at locations of suspected
एसआईए ने कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

आतंकी संगठन अल बद्र की आर्थिक रीढ़ तोड़ने के अभियान में राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने शनिवार को कश्मीर घाटी के पांच जिलों में छापे मारे। टेरर फंडिंग नेटवर्क से जुड़े मामले की जांच के तहत की गई इस कार्रवाई में 29 लाख रुपये नकद, पास बुक, चेक बुक, मोबाइल फोन समेत कई डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तानी आतंकी संगठन अल बद्र वहां की खुफिया एजेंसियों की मदद से भारत विरोधी गतिविधियां चलाता है। एसआईए के अनुसार, घाटी में अल बद्र के लिए कई स्लीपर सेल काम कर रहे हैं। एसआईए ने श्रीनगर, कुपवाड़ा, बारामुला, बांदीपोरा और बडगाम जिलों में अलग-अलग जगहों पर घरों और ठिकानों पर छापा मारा। कई लोगों से पूछताछ की गई है, हालांकि, किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एसआईए के अनुसार अल बद्र का टेरर फंडिंग नेटवर्क स्लीपर सेल चला रहे हैं।
विज्ञापन


इसमें ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) सक्रिय हैं, जो अलग-अलग तरीकों से पैसे जुटाकर आतंकी संगठनों तक पहुंचाते हैं। अवैध चैनल के जरिये वित्तीय लेन देन करते हैं। पाकिस्तान में बैठे आकाओं से निर्देश मिलने पर ये संबंधित आतंकी तंजीमों तक पैसे पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को आतंक की राह पर धकेल रहे
स्लीपर सेल व ओजीडब्ल्यू के सदस्य घाटी में आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए युवाओं की भर्ती करते हैं। उन्हें आतंक के रास्ते पर धकेलते हैं। अवैध तरीके से जुटाए गए धन से इन युवाओं को आकर्षित किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed